हजारीबाग: बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित कटकमदाग के फतहा में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई. वो अपने भाई के साथ बड़कागांव के नटराजनगर स्थित अपने घर आ रहा था और इसी दौरान एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई. मृतक के भाई को हल्की चोटें लगी है.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चरकू साव के बड़े पुत्र संजय कुमार सोनी (47) के रूप में की गई. संजय अपने भाई पप्पू कुमार सोनी के साथ बाइक से हजारीबाग से घा लौट रहा था. जैसे ही बाइक फतहा के पास पहुंची सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही संजय की मौत हो गई.

