ज्योत्सना,
रांची: बुंडू तमाड़ इलाके में अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई. सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गया. लेकिन भारी वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद NH-33 रांची टाटा मार्ग पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई और सड़क जाम हो गया.
सड़क जाम होने से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. तमाड़ पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और जाम को हटाया.

