BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, सड़क पर बिखरी मछलियां

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in समाचार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, सड़क पर बिखरी मछलियां
Share on FacebookShare on Twitter

फिरोजाबाद:  आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मछलियों की लूट मच गई. दरअसल मछलियों से भरी एक मैक्स गाड़ी ट्रॉला से टकरा गई जिससे सड़क पर मछलियां बिखर गईं. मछली उठाने के लिए स्थानीय नागरिक पहुंच गए . जान जोखिम में डालकर लोग सड़क के बीचोंबीच मछली बीनने लगे. घने कोहरे के चलते कई लोग दूसरे वाहनों से टकराने से भी बच गए.

राजस्थान के जिला टोंक के बीसलपुर डैम से मछलियों के डिब्बों से भरी मैक्स गाड़ी संख्या आरजे 26 जीए 5068 बिहार के माझेपुर मछली फार्म पर जा रही थी.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फिरोजाबाद मैनपुरी बॉर्डर के 78 नंबर पर एक ट्रॉला से टकरा गई. हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है. जिसकी वजह से गाड़ी चालक को धीमी गति से चल रहा ट्रॉला दिखाई नहीं दिया.

हादसे के बाद मैक्स गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. डिब्बों में भरी मछलियां सड़क पर बिखर गईं. हादसे की जानकारी मिलते ही कठफोरी चौकी पुलिस, मीठेपुर पुलिस चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.

यूपीडा की पेट्रोलिंग गाड़ी ने सड़क को साफ करके मछलियों के डिब्बों को एक साइड में किया. इसी बीच जब तक पुलिस पहुंचती नजदीकी ग्रामवासियों में मछलियां उठाने के लिए होड़ सी मच गई. मछलियां उठाते समय क्षेत्र के तीन चार लोग हादसे का शिकार होते-होते बचे.

मैक्स गाड़ी में चालक सहित तीन लोग सवार थे जो सकुशल बच गए. गाड़ी में परिचालक नरेश पुत्र राम दयाल ग्राम सीतापुरा जिला टोंक राजस्थान, गोविंद पुत्र हीरालाल गांव धौला खेड़ा जिला टोंक राजस्थान व शिवराज जिला टोंक राजस्थान शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला ने लगाया अधिकारी पर रेप का आरोप, केस दर्ज

Next Post

फैक्ट्री में विस्फोट, 1 की मौत, 2 घायल

Next Post
फैक्ट्री में विस्फोट, 1 की मौत, 2 घायल

फैक्ट्री में विस्फोट, 1 की मौत, 2 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d