BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

by bnnbharat.com
January 11, 2020
in Uncategorized
सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटीः आज समाहरणालय परिसर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रोहित सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रेमतोष चौबे सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों पर ओडियो व वीडियो क्लिप दिखाकर आमलोगों के बीच सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा.

सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन के माध्यम से साप्ताहिक बाजार व विभिन्न इलाकों में सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो व ऑडियो क्लिप का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को यातायात के नियमों का अनुपालन करने के प्रति जागरूक किया जाएगा.

साथ ही ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराया जाएगा. एलईडी वैन के माध्यम से सड़क सुरक्षा व नए मोटर वाहन अधिनियम 2019 के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

सभी पेट्रोल पंप में ‘‘नो हेलमेट नो फ्यूल‘ अभियान का आयोजन के प्रति लोगों को अवगत कराया जाएगा. इस माध्यम से बताया जाएगा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के फायदे से अवगत कराते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग व कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के प्रति सजग कर लोगों को जागरूक करना कि नशा का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए.

साथ ही गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल फोन अथवा दूसरे इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों के इस्तेमाल के कारण ध्यान हटने से सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.

इसलिए वाहन चलाते समय उक्त उपकरणों का उपयोग नहीं करना चाहिए. जागरूकता वाहन लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित करने की दिशा में पोस्टर व पम्पलेट के माध्यम से संदेश प्रेषित करने में सहायक है.

वीडियो क्लिप के माध्यम से बताया जाएगा कि वाहन सदैव निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए एवं जल्दबाजी में वाहनों को ओवर टेक करने की कोशिश नहीं करें.

इस माध्यम से लोग सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर दृष्टिकोण अपना सकते हैं. उल्लेखनीय है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति, खूंटी द्वारा जिले में 11 जनवरी से 17 जनवरी तक 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा.

उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देश के आलोक में सात दिवसीय राष्ट्रीय सड़क़ सुरक्षा सप्ताह के तहत ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा‘‘ थीम के साथ जिले में अलग-अलग जगहों पर विविध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें.

पूरे जिले में बिना हेलमेट/बिना सीटबेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाये जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिटी बस में सफर करते वक्‍त पॉकेटमारों से रहे सावधान

Next Post

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Next Post
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d