BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, यातायात नियमों का पालन सख्ती से कराने का निर्देश

by bnnbharat.com
August 21, 2020
in समाचार
देवघर में बाबा मंदिर और आसपास के इलाकों को NDRF की टीम कर रही है सेनेटाइज
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देवघर के उपविकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपविकास आयुक्त द्वारा पिछले बैठक में दिए गए निदेशों के आलोक में अभी तक किये गए कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों एवं कार्यो को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने का निदेश संबधित अधिकारी को दिया गया. इस दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा बतलाया गया कि जिले में चिन्हित तीनों ब्लैक स्पॉट का टेंडर एवं एग्रीमेंट पूर्ण हो चुका है , अल्पकालीन उपाय के तहत कार्य 25 सितंबर तक संपन्न कर लिया जाएगा. इस पर उपविकास आयुक्त द्वारा कहा गया कि सड़क सुरक्षा आज के समय में बहुत बड़ी चुनौती है. ऐसे में समय-समय पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके. उन्होंने आगे कहा कि अभी वैश्विक महामारी के समय मे लगभग सभी स्कूल बंद हैं. ऐसे में विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है. इसी कड़ी में ऑनलाइन माध्यम से हीं स्कूली बच्चों को विशेषकर 8वीं, 9वीं, 10वीं और उच्च विद्यालय के छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित मुख्य बिंदुओं एवं नियमों के उल्लंघन करने पर दंड के भुगतान एवं सजा की जानकारी दी जाए. साथ हीं उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने की जरूरत है. इसके अलावा अभिभावकों को चाहिए कि वे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चालन न करने दें. इसके अलावा उनके द्वारा कहा गया कि प्रतिदिन वाहन जाँच के लिए कैम्प का आयोजन किया जाय, ताकि बिना हेलमेट एवं मास्क पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों एवं बिना सीट बेल्ट एवं मास्क लगाकर चार पहिया वाहन चालकों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके. साथ हीं उप विकास आयुक्त द्वारा यातायात प्रभारी को निदेशित किया गया कि वाहन जांच के दौरान हेलमेट और मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करवाएं . बैठक में उपविकास आयुक्त द्वारा पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं नगर निगम के नगर प्रबंधक को निदेशित किया गया कि उनके द्वारा शहर एवं विभिन्न सड़को का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा चिन्ह आदि से संबंधित साइनेज आदि की जांच करायी जाय एवं आवश्यकतानुसार इन चीजों को लगवाया जाय. इस दौरान रोड सेफ्टी के रविश कुमार द्वारा बतलाया गया कि सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ रहा है जिसमे ओवर स्पीड के मामले ज्यादा देखे जा रहे हैं. इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा कहा गया कि बिना गति मापन मशीन के इस बात की पुष्टि करना कठिन है कि दुर्घटना का कारण ओवर स्पीडिंग ही है. अतः जिले के मुख्य दुर्घटना क्षेत्रो एवं चौक चौराहों के लिए रोड सिग्नल, स्पीड गन, सीसीटीवी कैमरे आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का क्रय एवं लगवाने हेतु पत्राचार की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं के कारण का पता लगाने में सटीकता आये एवं सड़क दुर्घटना में कमी हो सके. बैठक में उपरोक्त के अलावे कार्यपालक अभियन्ता पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, परिचारी प्रवर (यातायात प्रभारी) एवं रोड सेफ्टी के सदस्य आदि उपस्थित थे.

फेसबुक लाइव के माध्यम से जागरूकता अभियान

सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराने व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से जिला जनसम्पर्क कार्यालय के द्वारा प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, ताकि इसके माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारी के फेसबुक एकाउंट से लाईव होकर अपने विभाग के ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दे सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूट्यूब चैनल के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने पर चर्चा

Next Post

वर्षां बाद कांके डैम लबालब, तीन बार खोलना पड़ा फाटक

Next Post
नगवां से अपहृत युवक का मोटरसाइकिल लोटवा डैम से बरामद

वर्षां बाद कांके डैम लबालब, तीन बार खोलना पड़ा फाटक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d