BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का रोड शो, रही कड़ी सुरक्षा

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in समाचार
PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का रोड शो, रही कड़ी सुरक्षा

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का रोड शो, रही कड़ी सुरक्षा

Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात(अहमदाबाद): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प को गले लगाकर स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेता रोड शो करते हुए साबरमती आश्रम पहुंचे. यहां करीब 20 मिनट रुके. ट्रम्प और मोदी ने बापू की तस्वीर पर सूत की माला चढ़ाई. राष्ट्रपति और पत्नी मेलानिया ने चरखा चलाया और गांधी के तीन बंदरों वाली थ्योरी समझी. इसके बाद ट्रम्प ने विजिटर बुक में लिखा- ‘माय ग्रेट फ्रेंड मोदी, थैंक यू.’ ट्रम्प का बतौर राष्ट्रपति यह पहला भारत दौरा है.

इससे पहले अहमदाबाद में रोड शो को लेकर कड़ी सुरक्षा रही. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों ने नजर रखी. रोड शो के लिए भारी भीड़ भी उमड़ी. ट्रंप और मोदी अहमदाबाद हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर का रोड शो किया.

रोड शो के दौरान ट्रंप का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया. डोनाल्ड ट्रंप का काफिला रिवरफ्रंट होते हुए साबरमती आश्रम पहुंचा. यहां ट्रंप ने चरखा चलाया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया. इसके बाद ट्रंप और मोदी का काफिला मोटेरा स्टेडियम के लिए रवाना हुआ. मोटेरा जाते वक्त भी जगह-जगह ट्रंप और मोदी का स्वागत किया गया.

रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां

अहमदाबाद महानगर पालिका ने डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के 22 किलोमीटर के लंबे रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां की थी. मनपा ने रोड शो के दौरान सड़क के किनारे स्टेज बनाए गए, जिसमें गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा, राजस्थान का घुमर, आंध्र प्रदेश का कुचीपुड्डी, ओडिसा के धुमरा, महाराष्ट्र का लावणी और असम के बिहू, बिहार की विदेशिया, आदिवासी नृत्य सहित विभिन्न राज्यों की कला-संस्कृति की झांकियां दिखाई गईं.

 

रोड शो के दौरान हथियार रखने की मंजूरी नहीं

रोड शो के दौरान गुजरात पुलिस को हथियार रखने की मंजूरी नहीं रही. देश व दुनिया में रोड शो के लाइव प्रसारण के लिए 35 किमी फाइबर केबल बिछाया गया. करीब 80 कैमरों से प्रसारण हुआ. वहीं, दूरदर्शन मोटेरा स्टेडियम से 90 कैमरों से नमस्ते ट्रंप का कवरेज किया गया. राष्ट्रपति ट्रंप व प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में करीब 20 हजार अधिकारी व जवान तैनात रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराएं, छात्रों को उनका हक मिलना चाहिए: हेमंत सोरेन

Next Post

मुर्गे की वजह से भतीजों ने चाचा को उतारा मौत के घाट, चाची गंभीर रूप से घायल

Next Post
मुर्गे की वजह से भतीजों ने चाचा को उतारा मौत के घाट, चाची गंभीर रूप से घायल

मुर्गे की वजह से भतीजों ने चाचा को उतारा मौत के घाट, चाची गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d