BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर नहीं लगेगा रोड टैक्स: CM केजरीवाल

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
‘डरने की बात नहीं, सरकार कोरोना से चार कदम आगे है’: CM केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर कोई रोड टैक्स नहीं देना होगा. दिल्ली के परिवहन मंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी की घोषणा के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स (सड़क कर) माफ करने का वादा किया, जिसे पूरा कर दिया गया है.

परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स माफ करने का आदेश जारी कर दिया है. साथ ही पंजीकरण शूल्क माफी की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है. इसके लिए लोगों के सुझाव मांगे गए हैं. तीन दिन में सुझाव आने के बाद उसे भी माफ कर दिया जाएगा.

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने जैसा वादा किया था, उसे पूरा किया. ईवी नीति की घोषणा के बाद दिल्ली सरकार ने बैटरी संचालित वाहनों पर रोड टैक्स को माफ कर दिया है.

हम यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ हैं कि दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से फैलाव में देश का नेतृत्व करे. वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर जल्द पंजीकरण टैक्स भी माफ कर दिया जाएगा.

दिल्ली मोटर वाहन कराधान अधिनियम के तहत परिवहन विभाग की तरफ से 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई है. इसके बाद अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर वाहन उपभोक्ता को सड़क टैक्स में पूरी छूट मिलेगी. अब इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण शुल्क को माफ करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं. तीन दिन बाद इसे माफ करने का आदेश जारी किया जाएगा.

परिवहन विभाग ने पंजीकरण छूट को लेकर तीन दिन के भीतर लोगों से अपने सुझव देने के लिए कहा है. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने से दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, मां-बेटे की मौत

Next Post

नेहा के बाद अब आदित्य ने किया अपना रिलेशनशिप कंफर्म, गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी

Next Post
नेहा के बाद अब आदित्य ने किया अपना रिलेशनशिप कंफर्म, गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी

नेहा के बाद अब आदित्य ने किया अपना रिलेशनशिप कंफर्म, गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d