BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोक्ष की राह: हेल्थ सेक्रेट्री का आदेश, कहा- कोविड से मृत शवों का 24 घंटे में करें अंतिम संस्कार

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
मोक्ष की राह: हेल्थ सेक्रेट्री का आदेश, कहा- कोविड से मृत शवों का 24 घंटे में करें अंतिम संस्कार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची में मोक्ष की राह देख कोविड से मृत 52 शवों का देर रात अंतिम संस्कार किया गया. इसके लिए नामकुम घाघरा स्थित शमसान घाट में विशेष इंतजाम किया गय था. रांची के DC छवि रंजन खुद 2.30 बजे तक शमसान घाट पर मौजूद थे और इसकी निगरानी कर रहे थे.

हेल्थ सेक्रेट्री केके सोन ने सभी जिले के DC को आदेश दिया है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत के बाद हर हाल में शव का अंतिम संस्कार 24 घंटे के अंदर किया जाए. कोविड जांच रिपोर्ट के लिए किसी भी परिस्थिति में कोई मृत शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लंबित नहीं रखा जाएगा.

सचिव ने कहा है कि सभी जिलों मृत शरीर के अंतिम संस्कार हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही चिन्हित रहनी चाहिए. ताकि किसी भी परिस्थिति में अंतिम संस्कार के समय बाधा उत्पन्न हो.

शवों के अंतिम संस्कार में परेशानी न आए, इसके लिए निगम की तीन टीमों की तैनाती घाट पर की गई है. वहीं मोक्षधाम की मशीन का बर्नर काम लगभग पूरा कर लिया गया है. निगम के अधिकारी की मानें तो मंगलवार से इसके शुरू हो जाने की संभावना है.

इस बीच संक्रमितों के शवों के अंतिम संस्कार में लकड़ी व अन्य सामग्री की कमी न हो, इसके लिए निगम ने तैयारी कर ली है. सोमवार को 25 ट्रैक्टर लकड़ी स्टॉक किया गया है.

पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार कार्य का निरीक्षण करने के बाद DC छवि रंजन ने कहा कि हरमू मुक्तिधाम स्थित विद्युत शवदाह गृह ठीक होने तक कोविड-19 संक्रमण से मृत मरीजों के दाह संस्कार के लिए रांची नगर निगम के सहयोग से यह वैकल्पिक व्यवस्था घाघरा घाट में ही जारी रहेगी.

DC ने कहा कि पार्थिव शरीर के दाह संस्कार में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी. जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के प्रयास से कोरोना संक्रमण से मृत मरीजों का दाह संस्कार पूरे विधि विधान से किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM केजरीवाल ने की परीक्षाएं रद्द करने की अपील, कहा- हॉटस्पॉट बन सकते हैं एग्जाम हॉल

Next Post

मौतों का ग्राफ बढ़ने से श्मशान में बवाल, जेब में हों 20 हजार तभी होगा अंतिम संस्कार, लकड़ियां भी घटीं

Next Post
मौतों का ग्राफ बढ़ने से श्मशान में बवाल, जेब में हों 20 हजार तभी होगा अंतिम संस्कार, लकड़ियां भी घटीं

मौतों का ग्राफ बढ़ने से श्मशान में बवाल, जेब में हों 20 हजार तभी होगा अंतिम संस्कार, लकड़ियां भी घटीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d