राजकुमार कुशवाहा
पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा एवं उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड कर वार्ड नंबर 17 में सोमवार को सड़क का शिलान्यास किया। उपरोक्त सड़क का निर्माण कुल 8 लाख 21 हजार की लागत से किया जाना है. नप अध्यक्ष संपा साहा ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि रेलवे गेट के दोना तरफ की सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। मौके पर भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला बीस सूत्री सदस्य हिसाबी राय, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, राणा ओझा, रियाज अंसारी, स्माइल हक, फिरदौसी खातून, अल्फाजुद्दीन शेख, टोनी शेख सहित अन्य मौजूद थे.

