जीटी रोड किनारे गड्ढे कर सवेंदक इत्मीनान ,लोग परेशान
जीटी रोड सिक्स लेन निर्माण में अनियमितता
बरकट्ठा: प्रखंड के जीटी रोड के फोर लेन पर तेज़ रफ़्तार में चलने वाली छोटी-बड़ी वाहनों से दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।वहीं दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से चौड़ीकरण कर सिक्स लेन का निर्माण नियम को ताक पर रखकर किया जा रहा है।
करीब पिछले एक माह से सवेंदक ने सड़क किनारे गड्ढे कर इत्मीनान है और लोग परेशान है।विगत एक माह से काम बंद है।सवेंदक ने नेशनल हाईवे चौड़ीकरण में किनारे गड्ढे खोदकर छोड़ दिया,जिससे ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को सड़क पार करने में अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है।
बताते चलें कि स्कूल आने जाने का रास्ता में जीटी रोड पार करना पड़ता है।जहाँ सैकड़ो की संख्या में बच्चे सड़क पार कर स्कूल जाते हैं।सड़क चौड़ीकरण में रोड सेफ्टी का कोई ख्याल नही रखा गया है।सड़क चौड़ीकरण में खोदे गए गड्ढे में जलजमाव हो गया है जो अब जानलेवा हो गए है।कभी भी घटना घट सकती है।
कई लोग गड्ढे में गिरकर जख्मी हुए है।राहगीरों के लिए जीटी रोड चौड़ीकरण में खोदा गया गड्ढा परेशानी का सबब बन गया है।एनएचआई अधिकारी से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन नही हो पाई।समय रहते जल्द कसम शुरू नही हुआ तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

