BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छात्रों को ले जा रही रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, कई छात्र घायल

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in समाचार
छात्रों को ले जा रही रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, कई छात्र घायल

छात्रों को ले जा रही रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, कई छात्र घायल

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के बीच हादसा हुआ है. खबरों के मुताबिक, प्रयागराज में फंसे छात्रों को उनके घर छोड़ने जा रही रोडवेज़ की एक बस बीकापुर के निलारी के पास हाईवे पर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बस में सवार 25 छात्र-छात्राएं, ड्राइवर और एक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं. खबरों के मुताबिक, ड्राइवर समेत दो छात्राओं की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

खबरों के मुताबिक, बस के ड्राइवर को रास्ते में नींद आ रही थी. सुबह में जब बस ड्राइवर सुल्तानपुर पहुंचा तो कुछ देर रुका भी, लेकिन घटना स्थल पर आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय उसे झपकी आ गई जिससे बस का पिछला हिस्सा ट्रक से बुरी तरह टकरा गया. इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं.

वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद अयोध्या के डीएम अनुज झा ने जिला अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल लिया. उन्होंने बताया कि ड्राइवर के घुटने फ्रैक्चर हो गए हैं. कई छात्र और छात्राएं भी घायल हुए हैं पर गंभीर हालत में नहीं हैं. जैसे-जैसे ठीक हो रहे हैं उनको उनके घरों को भेजा जा रहा है. दस छात्र-छात्रा समेत 12 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं.

वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर कहा कि छात्र-छात्राओं को लेकर इलाहाबाद से कुशीनगर जा रही रोडवेज बस की दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद ख़बर मिल रही है. ईश्वर से प्रार्थना है कि छात्र-छात्राओं सहित सभी घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. घायलों का हाल जानने के लिए जिलाध्यक्ष फैज़ाबाद को निर्देशित किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पैदल पुरुलिया जा रहे 23 मजदूरों को स्वास्थ्य जांच कर छोड़ा

Next Post

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन

Next Post
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d