BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, हथियार के साथ 5 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in समाचार
ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, हथियार के साथ 5 गिरफ्तार

ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, हथियार के साथ 5 गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित फोरच्युन जेम्स एंड ज्वेलरी दुकान में शनिवार की रात आठ बजे डकैती की कोशिश की सूचना मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर घेराबंदी कर एक अपराधी को रंगे हाथ एक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसके चार अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

रांची के एसएसपी ने रविवार को बताया कि चेकिंग के क्रम में खादगढ़ बस स्टैंड से पुलिस द्वारा इस कांड के अन्य तीन अपराधियों को घटना में इस्तेमाल किये गये अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने अपने एक अन्य साथी के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उसे भी सदर थाना क्षेत्र के बांधगाड़ी इलाके से घटना में प्रयुक्त किये गये मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि घटना में संलिप्त एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.

बताया गया है कि गिरफ्तार सभी अपराधी पूर्व में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है और इन अपराधियों का संबंध अंतरार्ज्यीय बैंक एवं सोना दुकान लूट गिरोह से है. इस संबंध में छानबीन जारी है.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहार के वैशाली जिला के निवासी अभय कुमार राय, आनंद कुमार पांडेय, श्याम बाबू सिंह उर्फ लोहा सिंह, मनोज राय और अमरजीत कुमार के रूप में की गयी है. इनके पस से एक देशी सिक्सर, दो देशी कट्टा और दो मोटरसाईकिल को भी जब्त किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

28 जनवरी को मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

Next Post

लालू प्रसाद से मिलेंगी राबड़ी देवी, जेल जाने के बाद पहली मुलाकात

Next Post
लालू प्रसाद से मिलेंगी राबड़ी देवी, जेल जाने के बाद पहली मुलाकात

लालू प्रसाद से मिलेंगी राबड़ी देवी, जेल जाने के बाद पहली मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d