BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश प्रसाद से लूटपाट, पिटाई

by bnnbharat.com
January 30, 2020
in समाचार
मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश प्रसाद से लूटपाट, पिटाई

मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश प्रसाद से लूटपाट, पिटाई

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कमल कटेसरिया स्कूल के निकट जीटी रोड को जोड़ने वाली लिंग सड़क पर बुधवार देर रात अपराधियों ने शहर के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलश प्रसाद और उनके परिजनों से लूटपाट की.

वहीं विरोध करने पर अपराधियों ने रॉड से उनकी जमकर पिटाई भी कर दी, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि करीब दस की संख्या में घात लगाये बैठे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. कैलाश प्रसाद देर रात अपनी कार में सवार होकर सपरिवार गोविंदपुर स्थित पार्क लेन रिसोर्ट में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे. रात में करीब साढ़े 11 बजे वे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रास्ते से वापस लौट रहे थे. कार में डॉ. कैलाश के साथ उनकी पत्‍‌नी और एक महिला व बच्चे थे. जीटी रोड से उनकी कार भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रास्ते से जा रही थी लेकिन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास अपराधियों ने पेड़ की टहनी गिराकर उनकी गाड़ी को रोक दिया. डॉ. कैलाश और उनका चालक कुछ समझ पाता कि करीब आधा दर्जन लुटेरे वहां पहुंच गए और लूटपाट करने लगे. जब चिकित्सक और चालक ने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडे और हथियार से लैस लूटेरों ने उनपर हमला कर दिया और मारपीट कर डॉ. कैलाश प्रसाद को गंभीर से घायल कर दिया.

लूटेरों ने महिला और बच्चों के साथ भी मारपीट की. इस दौरान उनके पास मौजूद नगदी और जेवरात लूट लिए. घटना को अंजाम देकर सभी वहां से निकल भागे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लूटकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post

अनुराधा पौडवाल पर चल रहे मुकदमे पर SC ने लगाई रोक, खुद को ‘बेटी’ बताने वाली महिला ने मांगे थे 50 करोड़

Next Post
अनुराधा पौडवाल पर चल रहे मुकदमे पर SC ने लगाई रोक, खुद को ‘बेटी’ बताने वाली महिला ने मांगे थे 50 करोड़

अनुराधा पौडवाल पर चल रहे मुकदमे पर SC ने लगाई रोक, खुद को 'बेटी' बताने वाली महिला ने मांगे थे 50 करोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d