रांची: चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी रोड नम्बर-14 में कृष्णा सिंह के मकान में ताला तोड़कर चोरी की गई.
जानकारी के अनुसार, कृष्णा सिंह शादी समारोह में हिस्सा लेने 2 दिन पहले अपने पैतृक गांव साहेबगंज गए हुए थे. तभी ये चोरी की घटना हुई.
बता दें कि बन्द घर को चोरों ने ग्रिल का ताला काट कर घर के अंदर प्रवेश किया है.
कितने की चोरी हुई है अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है. मकान मालिक के पहुंचने के बाद ही इस बात का पता चलेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

