BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डकैती मामला: पुलिस को मिला अहम सुराग, जल्द होगा खुलासा

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से परेशान है पुलिस प्रशासन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के जगन्नाथपुर इलाके में पिस्टल की नोक पर हुई महुआ कारोबारी निकेश मिश्रा से 1.25 करोड़ रुपये डकैती मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं. इस मामले में पुलिस की जांच स्वयं रचित कांड की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि पुलिस अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कर पाई है. पुलिस फिलहाल कारोबारी उनके स्टाफ और कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.

सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे इंडिका कार से आये पांच अपराधियों ने तब लूटपाट की, जब कारोबारी, और उनके साथ मौजूद कर्मी पैसा लेकर ओड़िसा जाने की तैयारी कर रहे थे. इसके लिए कार में बैठने वाले थे.

लूट के बाद अपराधी कार से खूंटी की ओर भाग निकले. अपराधियों ने इस वारदात को हटिया टीओपी से करीब 50 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया. हालांकि पुलिस इस लूटपाट को संदेहास्पद मान रही है. लूट के शिकार कारोबारी और उनके कर्मी पुलिस के शक के दायरे में हैं.

मामले की जांच के लिए एसएसपी ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है. गठित टीम में हटिया एएसपी विनीत कुमार, डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमत के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है.

पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एसएसपी ने दावा किया है कि गठित टीम जल्द ही मामले का खुलासा कर लेगी.  बताया जा रहा है, जिस कारोबारी से लूट हुई है उसका पीएलएफआई से जुड़ाव रहा है. पीएलएफआई का पैसा खपाने में पहले उसका नाम आ चुका है. पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है.

जिस पैसे की लूट हुई है वह ओड़िसा के कारोबारी का बताया जा रहा है. उस कारोबारी का काम रांची और खूंटी में निकेश मिश्रा ही देखता है. निकेश मूलरूप से खूंटी का रहने वाला है. निकेश का महुआ, लाह, इमली और करंज का कारोबार है.

निकेश मिश्रा ओबरिया रोड में ही विजय साहू के मकान में किराए पर रहते हैं. हालांकि पुलिस भी फिलहाल यह स्पाष्ट नहीं कर पाई है कि सारा पैसा निकेश मिश्रा का था या ओडिशा के कारोबारी का था.

निकेश ने पुलिस को बताया है कि सुबह साढ़े पांच बजे के करीब वे रुपयों से भरा चार बैग को कार में रख रहे थे. इन बैगों में कुल सवा करोड़ रुपये थे. कार उनके घर के पास ही खड़ी थी. तीनों जैसे ही पैसा रखकर अपनी गाड़ी में बैठने लगे.

इसी दौरान इंडिका कार पर सवार पांच अपराधी उनकी गाड़ी के पास पहुंचे. पांचों अपराधी हथियार से लैस थे. दरवाजा खोलकर इनमें से तीन गाड़ी से उतरे. सीधे कारोबारी पर पिस्टल तान दी. इसके बाद बैग को लूट लिया. वहीं एक अपराधी चालक को पिस्टल दिखाते हुए चुपचाप रहने की धमकी दी. अपराधियों ने कारोबारी  और कर्मचारी की कनपट्टी पर पिस्टल सटा दिया.

धमकी दी कि कोई हरकत किया तो गोली मार देंगे. उसकी बात सुनकर सभी सहम गए. इसके बाद अपराधियों ने गाड़ी में रखे रुपयों से भरे चारों बैग उनसे छीन लिया. इसके बाद बिरसा चौक होते हुए खूंटी की ओर फरार हो गए.  लूट की घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गई. इसके बाद मौके पर हटिया एएसपी विनीत कुमार, जगन्नाथपुर थानेदार अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और छानबीन की.

घटना के बाद पुलिस की टीम ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर चेकिंग भी चलाया, लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला. मामले में  कारोबारी के बयान पर जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में निकेश सहित तीन लोगों से पूछताछ  कर रही है. साथ ही पुलिस उस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोहरदगा में 5 कंटेन्मेंट और 5 बफर जोन घोषित

Next Post

25 अप्रैल से हो रही विवाह मुहूर्ताें की शुरुआत, देखें तारीख…

Next Post
प्रेम प्रसंग में एक-दूजे के दीवाने हुए, तो बाली उमर में ही करा दी लड़का-लड़की की शादी

25 अप्रैल से हो रही विवाह मुहूर्ताें की शुरुआत, देखें तारीख...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d