रांची: रांची के लोअर बाजार पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों अपराधी मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के डॉक्टर फतुल्लाह रोड स्थित एक दुकान में लूटपाट करने घुसे थे.
इस दौरान अपराधियों ने लूटपाट की और फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिसे लोअर बाजार पुलिस ने टीम बनाकर कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया.
इसके पास से हथियार और मैगजीन बरामद किए. दोनों अपराधियों की पहचान मनीष कुमार और कुर्बान खान के रूप में हुई है. वहीं रुपए भी बरामद किये गये हैं.

