रांची(बेरमो): अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. बेरमो एएसपी अंजनी अंजन ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करके घटना से जुड़ी सारी जानकारी देते हुए एससपी ने बताया कि डकैती की घटना में शामिल 5 अभियुक्त को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है.
बाकी अन्य फरार अभियुक्तों को भी जल्द ही पकड़ लिया जायेगा. पकड़े गए अभियुक्तों में इरफान अंसारी पिता खलील अंसारी पेटरवार थाना क्षेत्र, बिरजू कुमार पिता लक्ष्मण सिंह बीटीपीएस थाना क्षेत्र, जावेद अंसारी पिता वाहिद अंसारी कतरास से, लक्ष्मण सिंह एंव नाटा यादव को धनबाद क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया.
इस पूरे मामले में चलकरी निवासी इरफान अंसारी कांड का मुख्य सरगना है. जो अंन्तर्राजीय सरगना डकैती ग्रुप का है. अभी हाल ही में वह गिरिडीह जेल से जमानत पर छूटा है.
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चांदी का पायल एक जोड़ा, चांदी का बच्चे का हाथ का बेड़ा एक जोड़ा एंव सेंट्रल कॉलोनी मकोली में लूटे गए कागजात आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है.
इस डकैती का उद्भेदन करके पुलिस ने राहत की सांस ली है. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक बेरमो अंचल के आरके वाजपेयी, पुलिस निरीक्षक सह बेरमो थाना प्रभारी सुधीर सुरीन, पुलिस निरीक्षक बीटीपीएस सह थाना प्रभारी रविंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रपुरा थाना बल शामिल थे.

