सिमडेगा:- सिमडेगा के केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई लूट की घटना के 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एस पी डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि केरसई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल और मोबाइल की लूट की घटना हुई थी. इस मामले में गठित टीम ने अंनुसधान के दौरान आरोपी अमित टोप्पो को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल और मोबाइल एक कुएं से बरामद की गई और लूटकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें अंकित टोप्पो, हर्षित टोप्पो, गुलशन, रोशन, सचिन और सोनू खाखा शामिल हैं.
