BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने जीता FIFA अवॉर्ड, मेसी-रोनाल्डो जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने जीता FIFA अवॉर्ड, मेसी-रोनाल्डो जैसे दिग्गजों को पछाड़ा
Share on FacebookShare on Twitter

जेनेवा: पोलैंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने फीफा बेस्ट मेन्स प्लेयर अवॉर्ड जीत लिया है. इसके साथ ही 32 साल का यह स्ट्राइकर मेसी-रोनाल्डो के प्रभुत्व को खत्म कर फीफा अवॉर्ड जीतने वाला खिलाड़ी बन गया. गुरुवार को ज्यूरिख में हुई वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी में उन्होंने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल किया.

इस साल UEFA मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत चुके लेवानडॉस्की मेन्स प्लेयर कैटेगरी में फीफा अवॉर्ड के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. विजेता का फैसला वोटिंग के जरिए हुआ, जिसमें राष्ट्रीय टीम के कप्तान और कोच के साथ-साथ चयनित पत्रकार तथा प्रशंसक (ऑनलाइन) भी शामिल हुए. 

लेवानडॉस्की ने 2019-20 चैम्पियंस लीग में अपने दम पर क्लब बायर्न म्यूनिख को चैम्पियन बनाया था. इसके अलावा लेवानडॉस्की ने बायर्न म्यूनिख को जर्मन लीग, जर्मन कप और UEFA सुपर कप जिताने में मदद की थी. लेवानडॉस्की ने बायर्न म्यूनिख से खेलते हुए 2019-20 सीजन में सभी लीग और कप मिलाकर 47 मैच में 55 गोल दागे. 

रॉबर्ट लेवानडॉस्की को क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी जैसे दिग्गजों के साथ फीफा बेस्ट मेन्स प्लेयर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गया था, जिसमें पोलिश कप्तान ने बाजी मारी. 

मेसी ने पिछले साल रिकॉर्ड छठी बार यह अवॉर्ड जीता था. मजे की बात है कि 2008-2019  के दौरान मेसी (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019) ने 6 और रोनाल्डो (2008, 2013, 2014, 2016, 2017) ने 5 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया.

इस दौरान 2018 में क्रोएशिया और रियल मैड्रिड के लुका मोडरिक ने यह अवॉर्ड जीता था. यानी मेसी-रोनाल्डो के युग में मोडरिक के बाद लेवानडॉस्की फीफा के दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम उस घर में घुस कर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा: नरोत्तम मिश्रा

Next Post

अब पीएम ऑफिस को भी बेचने की तैयारी, डाल दिया OLX पर

Next Post
अब पीएम ऑफिस को भी बेचने की तैयारी, डाल दिया OLX पर

अब पीएम ऑफिस को भी बेचने की तैयारी, डाल दिया OLX पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d