BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. आयकर विभाग की पूछताछ के बाद उन्‍होंने कहा कि मुझसे दुर्व्‍यवहार किया गया क्योंकि मैं एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंधित हूं. मैं उस परिवार से संबंधित हूं जिसकी पीढ़ियों ने इस देश के लोगों की सेवा की है और वतन के लिए जान दी है.

सुखदेव विहार कार्यालय में के साथ बातचीत में वाड्रा ने कहा कि मैंने देखा है, सीखा है, अभियान चलाया है. मैंने देश के मुख्‍तलिफ हिस्सों में समय बिताया. मैं महसूस करता हूं कि मुझे इसी ताकत के साथ लड़ने के लिए संसद में मौजूद होना होगा. मुझको लगता है कि मैंने बाहर लड़ाई लंबे वक्‍त तक लड़ ली है. मैंने खुद को लाख समझाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मैं राजनीति में नहीं हूं.

राजनीति से दूरी बनाए रखी क्योंकि इस बारे में मेरे अलग विचार हैं. लेकिन मैं उचित मौके पर फैसला लूंगा. मैं एक ऐसा क्षेत्र देखूंगा जहां मुझे लगेगा कि मैं यहां के लोगों के जीवन में एक अंतर ला सकता हूं और लोग मुझे इसके लिए वोट देंगे और यदि मेरा परिवार इसकी अनुमति देता है तो मैं फैसला लूंगा. वाड्रा ने कहा कि मेरा पूरा परिवार खास तौर पर प्रियंका मेरे फैसलों का समर्थन करती हैं. मेरा परिवार जब इजाजत देगा तो मैं सियासत में कदम रख सकता हूं और मुद्दों के लिए लड़ सकता हूं.

जब भी सरकार बैकफुट पर होती है मुझे पंचिंग बैग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. बेनामी संपत्ति के आरोपों को खारिज करते हुए वाड्रा ने कहा कि मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं है. यह सब असल मसलों से ध्यान भटकाने के लिए है. जब ऐसे मसले आते हैं जिन पर सरकार जवाब नहीं देना चाहती है तो दूसरी सुर्खियां उछाली जाती हैं. चूंकि मैं एक राजनीतिक परिवार का हिस्सा हूं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेरी मासूमियत ने दिलाया मुझे प्रेम बंधन में किरदार: मनीत जौरा

Next Post

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत

Next Post
जहरीली शराब पीने से अब तक 46 मौतें, 4 विसरा रिपोर्ट आने बाकी

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d