BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इराक के बालद वायु सैनिक अड्डे पर रॉकेट हमला

by bnnbharat.com
January 13, 2020
in Uncategorized
इराक के बालद वायु सैनिक अड्डे पर रॉकेट हमला

इराक के बालद वायु सैनिक अड्डे पर रॉकेट हमला

Share on FacebookShare on Twitter

बगदाद: इराक के सलाहुद्दीन प्रांत में रविवार को सेना के बालद वायु सैनिक अड्डे को निशाना बनाकर किए गए रॉकेट हमले में कम से कम चार वायु सैनिक घायल हाे गए. इससे पहले अमेरिकी सेना द्वारा इस सैन्य अड्डे का उपयोग किया जाता था, हालांकि इस हमले में किसी भी अमेरिकी सैनिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. बालद वायु सैनिक अड्डा राजधानी बगदाद से करीब 90 किलोमीटर दूर है.

बालद इराक में सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है और यह अमेरिकी सेना में लॉजिस्टिक्स सपोर्ट एक्टिविटी (एलएसए) एनाकोंडा के नाम से विख्यात है. इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी समूह ने नहीं ली है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देश पर तीन जनवरी को एक अभियान में बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई के नजदीक एक ड्रोन हमला कर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कुर्द्स बल के प्रमुख कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी गयी थी.

अमेरिका के मुताबिक सुलेमानी इराक और पश्चिम एशिया में अमेरिकी राजनयिकों और सैनिकों पर हमले करने की योजना बना रहे थे. उन्होंने इराक में गठबंधन के ठिकानों पर पिछले कुछ महीनों में कई हमले किए थे, जिनमें 27 दिसंबर को हुआ हमला भी शामिल था. इस हमले में अमेरिकी और इराकी कर्मी हताहत हुए थे. जनरल सुलेमानी ने 31 दिसंबर को बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमलों को भी मंजूरी दी थी.

इसके जवाब में ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे. अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान में इराकी सेना की मदद के लिए पांच हजार से अधिक सैनिकों को इराक में तैनात किया हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING NEWS : कुज्जू में एक बड़ी दुर्घटना, एलपीजी गैस भरी टैंकर पलटी

Next Post

जानें क्यों होता है गले का कैंसर? क्या हैं इसके संकेत

Next Post
जानें क्यों होता है गले का कैंसर? क्या हैं इसके संकेत

जानें क्यों होता है गले का कैंसर? क्या हैं इसके संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d