BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोहित में टैलेंट के अलावा स्टाइलिश ओपनर के हैं गुण: इरफान पठान

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in समाचार
रोहित में टैलेंट के अलावा स्टाइलिश ओपनर के हैं गुण: इरफान पठान
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: भारत की वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा अपने ढुलमुल रवैये के लिए जाने जाते थे, लेकिन उनके पूर्व साथी इरफान पठान ने कहा है कि रोहित में टैलेंट के अलावा स्टाइलिश ओपनर के गुण मौजूद हैं. स्टार स्पोर्ट्स के शो पर इरफान ने बताया कि रोहित ने अपने आचरण से उलट शुरुआती दिनों में किस तरह से मेहनत की.

इरफान पठान ने कहा, ‘जब लोग ऐसे खिलाड़ी को देखते हैं जिसके पास काफी समय होता है और उसकी प्रवृति रोहित की तुलना में आराम वाली होती है तो लोग उसे गलत समझते हैं.’

पठान ने कहा, ‘तब लोग कहते हैं कि उसे मेहनत करने की जरूरत है. यही बात वसीम जाफर के बारे में कही जाती है. जब वह रन लेते थे तो लगता था कि वह आराम से भाग रहे हैं.

जब वो बल्लेबाजी करते थे तो लगता था कि उनके पास काफी समय है और हम सोचते थे कि वह मेहनत क्यों नहीं कर रहे हैं, लेकिन असल में वो मेहनत कर रहे थे.’

बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘रोहित के साथ भी यही है. बाहर से हमें लगता है कि उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. आप जब भी रोहित से बात करते हो तो वह समझदारी वाली बातें करते हैं.’

पठान ने कहा, ‘रोहित हमेशा कड़ी मेहनत करने की बात करते हैं, वह हमेशा टीम को पहले रखने की बात करते हैं. इसलिए आपने कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के परिणाम देखे. उन्हें 2011 वर्ल्ड कप न खेलने का पछतावा रहा और फिर उन्होंने 2012 के बाद से मजबूत मानसिकता के दम पर वापसी की.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत ने LAC पर तैनात किया एयर डिफेंस सिस्टम

Next Post

पारा मेडिकल स्टाफ पीपीई किट के साथ सैम्पल कलेक्शन का कार्य करें: जिलाधिकारी

Next Post
पारा मेडिकल स्टाफ पीपीई किट के साथ सैम्पल कलेक्शन का कार्य करें: जिलाधिकारी

पारा मेडिकल स्टाफ पीपीई किट के साथ सैम्पल कलेक्शन का कार्य करें: जिलाधिकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d