BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘लिमिटेड ओवर क्रिकेट में विराट कोहली पर भारी रोहित शर्मा’: गौतम गंभीर

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in समाचार
‘लिमिटेड ओवर क्रिकेट में विराट कोहली पर भारी रोहित शर्मा’: गौतम गंभीर

'लिमिटेड ओवर क्रिकेट में विराट कोहली पर भारी रोहित शर्मा': गौतम गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा के बारे में एक बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने लिमिटेड ओवर के क्रिकेट फॉर्मेट में रोहित शर्मा को विराट से ज्यादा प्रभावी प्लेयर बताकर खलबली मचा दी है.

गंभीर के मुताबिक विराट कोहली शानदार प्लेयर हैं. लेकिन लिमिटेड ओवर के खेल में रोहित शर्मा विश्व के सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं. गंभीर ने रोहित की जमकर तारीफ की. ये भी बताया कि किस तरह रोहित सीमित ओवर में सबसे बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं.

पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं. गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच वनडे क्रिकेट में चल रही कांटे की टक्कर पर भी अपनी राय रखी.

उन्होंने कहा कि कोहली रोहित से ज्यादा रन बनाएंगे. वो मौजूदा दौर के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ है. लेकिन मैच में प्रभाव डालने के मामले में रोहित उनसे आगे हैं.

रोहित शर्मा सीमित ओवर के फॉर्मेट में अभी दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं. वो अभी के टाइम के महान क्रिकेटर नहीं हैं लेकिन मौजूदा समय में सीमित ओवरों के फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. उन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने के अलावा एक ही वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाए हैं. वो विश्व के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर शतक बना लेते है तो लोग कहते है कि दोहरे शतक से चूक गए.

इसके अलावा गंभीर ने ये भी कहा कि दोनों बल्लेबाजों की तुलना करना मुश्किल है. विराट अविश्वसनीय है. उनके आंकड़े भी इस बात की गवाही देते है. लेकिन अगर आपकी छवि ऐसी बन जाए कि जब आप शतक बनाएं तो लोग कहें की आप दोहरे शतक से चूक गए तो इससे आपके प्रभाव का पता चलता है.

रोहित के सपोर्ट में खड़े रहे धोनी

रोहित शर्मा को सीमित ओवर क्रिकेट का सबसे ताकतवर खिलाड़ी बताने वाले गंभीर ने रोहित की सफलता का राज भी बताया. गंभीर ने रोहित के करियर की सफलता का श्रेय पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी  को दिया. उन्होंने कहा कि रोहित की वजह से आज इस मुकाम पर हैं. धोनी की सबसे अच्छी बात ये थी कि वो हमेशा रोहित शर्मा को बातचीत का हिस्सा बनाकर रखते थे.रोहित जब टीम का हिस्सा नहीं भी होते थे तब भी वो बातचीत का हिस्सा होते थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई का तीन नक्सली सदस्य गिरफ्तार

Next Post

राज्य सरकार बताए, कोरोना संकट में कितने खर्च किए: दीपक प्रकाश

Next Post
राज्य सरकार बताए, कोरोना संकट में कितने खर्च किए: दीपक प्रकाश

राज्य सरकार बताए, कोरोना संकट में कितने खर्च किए: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d