BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोहित शर्मा ने किया किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट, कंगना ने दिया आपत्तिजनक जवाब

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
कंगना रनौत को मुंबई पुलिस का दूसरा नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कंगना रनौत को अपनी बेबाकी के लिए जाना जाता है. मुद्दा कोई भी हो, इंसान कोई भी हो, कंगना किसी भी बारे में, किसी से भी बहस कर सकती हैं और किसी भी मामले पर अपने विचार करने से नहीं रुकतीं. हॉलीवुड सिंगर रिहाना के किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद से कंगना रनौत काफी भड़की हुई हैं. उन्होंने अमेरिकी सिंगर को ट्वीट कर बातें सुनाई थीं और अब वह अन्य को भी जवाब देने में लगी हुई हैं. 

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भारत की एकता को लेकर ट्वीट किया, जिसके बाद कंगना रनौत ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए क्रिकेटर्स को धोबी का कुत्ता बता दिया है. रोहित ने ट्वीट किया, ”जब भी हम सब साथ खड़े रहे हैं भारत हमेशा ताकतवर रहा है और एक उपाय निकालना इस समय जरूरत बन गया है. हमारे देश की भलाई में हमारे किसान एक महत्वूर्ण रोल निभाते हैं और मुझे उम्मीद है कि हम साथ मिलकर जल्द ही उपाय निकालेंगे. #IndiaTogether.”

इसपर कंगना ने जवाब में रोहित को आपत्तिजनक शब्द बोले. उन्होंने कहा, किसान ऐसे कानून के खिलाफ क्यों होंगे जो उनके लिए भले ही लिए एक क्रांतिकारी कदम की तरह है. ये आतंकवादी हैं जो बवाल मचा रहे हैं. ऐसा कहो ना, इतना डर लगता है? हालांकि अब कंगना ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया है.  

हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने ट्विटर पर एक न्यूज शेयर की थी, जिसमें किसान आंदोलन की वजह से प्रभावित इंटरनेट सेवा का जिक्र है. रिहाना ने खबर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmersProtest.

रिहाना के ट्वीट पर कंगना रनौत ने जवाब देते हुए लिखा था, ”इसके बारे में कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं आतंकवादी हैं, जो भारत को बांटना चाह रहे हैं. ताकि चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें. तुम शांत बैठो बेवकूफ. हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल में पूर्व विधायक मना रहे बर्थ डे, सोशल मीडिया में बधाई देने वालों का लगा तांता

Next Post

ट्रेन की टक्कर से दो हाथियों की मौत, दो बोगियां भी पटरी से उतरी

Next Post
ट्रेन की टक्कर से दो हाथियों की मौत, दो बोगियां भी पटरी से उतरी

ट्रेन की टक्कर से दो हाथियों की मौत, दो बोगियां भी पटरी से उतरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d