मुंबई:- डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. रोहित गाड़ियो को धमाके और हवा में उड़ाने वाले स्टंट करते रहते हैं. ये सब उनकी फिल्मों में आम देखने को मिलता है. हाल में रोहित ने सोशल मीडिया पर एक गाड़ी का वीडियो शेयर किया है. जो खूब वायरल हो रहा है.
वीडियो में रोहित मिनी गाड़ी को आगे वाले हिस्से से उठाते हुए नजर आ रहे हैं. हाथ पर चोट न लग जाए इसलिए रोहित कपड़े से गाड़ी को आगे से उठा कर छोड़ देते हैं. गाड़ी को उठाने के बाद रोहित काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए रोहित ने लिखा- ‘न कोई प्रोटीन शेक, न कोई सप्लीमेंट… सिर्फ देसी घी और घर का खाना… वैसे मेरे मीमर्स भाई बता रहे थे कि टेस्ला आ रही है.’ फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

