सुरुर रज़ा,
रांची: गली मुहल्लों में डांस करने वाले रोहित आरके आज किसी के पहचान के मोहताज नहीं. झौलिवुड के बाद अब रोहित बॉलीवुड तक का सफर तय कर लिया है. बॉलीवुड में उन्होंने अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है.

नागपुरी म्यूजिक एल्बम से सफर शुरू करने वाले 26 वर्षीय रोहित आरके अपनी मेहनत से फिल्म इलाका किशोरगंज से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. उसके बाद उन्होंने मुड़ कर पीछे नहीं देखा. रोहित आरके शनिवार को बीएनएन भारत से खास बातचीत कर रहे थे.
यूं तो रोहित कई सालों से नागपुरी हिट्स एल्बम में नजर आते रहे, परंतु उनकी मेहनत ने आज इन्हें बॉलीवुड तक पहुंचा दिया. नागपुरी एल्बम रूपा रे, दीवाना जैसी हिट एल्बम में लोगों ने इनके अभिनय को काफी पसंद किया.
झारखंड के कई हिट म्यूजिक एल्बम ओर भोजपुरी टैलेंट शो का हिस्सा भी बन चुके हैं.
पिता की डांट ने बढ़ाया हौसला:
रोहित ने कहा कि उनका बचपन डोरंडा के स्लम एरिया में बीता है उनके परिवार की स्थिति कुछ अच्छी नहीं थी, इसलिए उन्होंने डांस क्लास नहीं ज्वाइन किया. जो भी सीखा वो टीवी के जरिए और दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा में डांस किया करते थे, लेकिन उनके पिता इसके सख्त खिलाफ थे, परंतु इसी डांट ने इनका प्रोत्साहन बढ़ाया और आज वह एक अभिनय के रुप में झारखंड के जाने माने चेहरों से एक है.
टीवी में देख-देख कर सीखी एक्टिंग:
रोहित की स्कूलिंग रांची के नवोदय विद्यालय से हुई. ग्रेजुएशन इन्होंने गोस्सनर कॉलेज से किया. कॉलेज के दिनों नुक्कड़ और नाटक करने के शौकीन रहे और साथ ही आईने के सामने एक्टिंग करके अपने आप को तराशा. मोनो एक्टिंग में बहुत सारे पुरस्कार भी इन्हें मिल चुके है.



