Ranchi:– प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि झारखंड में सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी एवम सर्व ग्राह्य भाजपा बनाकर प्रदेश के संगठन को पूरे देश के लिये रॉल मॉडल संगठन बनाना हम सब का लक्ष्य है। असंख्य समर्पित और सेवा भावी कार्यकर्ताओं का सहयोग समर्पण एवम परिश्रम से पार्टी इस लक्ष्य को पूरा करेगी.
सैकिया ने कहा कि 2024 के चुनाव में देश मे फिर से जनता का और अधिक विश्वास प्राप्त करने केलिये संगठनिक विस्तार और मजबूती आवश्यक है। हमे ग्रासरूट लेबल पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना है।मजबूत भाजपा ही मजबूत भारत के सपनो को साकार कर सकती है.
उन्होंने कहा कि दिनभर की बैठकों में पार्टी ने संगठनिक मजबूती के साथ केंद्र सरकार की नीतियों,कार्यक्रमो और योजनाओं को जन जन तक पहुचाने केलिये मंथन किया वही प्रदेश सरकार की नाकामियों,जनविरोधी नीतियों को भी उजागर करने केलिये भी पार्टी सदन से सड़क तक विरोध करेगी.
कहा कि हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे,और जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध भी करेंगे.
उन्होंने कहा कि यह सरकार पंचायत चुनाव नही कराना चाहती,किसानों की योजनाओं को बंद करने वाली सरकार कृषि सुधार कानून पर जनता को गुमराह कर रही,नेता प्रतिपक्ष के लिये सरकार की नीयत साफ नही ,विकास योजनाएं ठप्प है.
उन्होंने कृषि कानून पर कहा कि भाजपा किसानों के हित मे खड़ी है। किसानों की आय को दोगुनी करने की दिशा में हमारा यह सार्थक प्रयास है.
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री सैकिया ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास डिवाइड एंड रूल का रहा है जिसे जनता अच्छी तरह समझती है.
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 1962 की चीन भारत की लड़ाई में चीन का साथ देनेवाले अराजक तत्व आज पूरे देश मे किसानों को गुमराह कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि सेना के राशन पानी को रोककर हाईवे जाम करनेवाले कभी किसान के हितैसी नही हो सकते.
कहा कि ये टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग है जो देश मे किसानों की आड़ में अपनी राजनीति रोटी सेंकना चाहते हैं.
प्रकाश ने कहा कि देश के अधिकांश किसान प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ खड़े हैं.
उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसंबर स्व अटल जी की जयंती पर कार्यकर्ता किसानों के साथ किसान सम्मान दिवस मनाएंगे।प्रत्येक जिले में बूथ स्तर तक कर्तकर्ता 12 बजे दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनेंगे.
उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में केंद्र सरकार 18हजार करोड़ रुपये भेजने जा रही.
प्रकाश ने हेमंन्त सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया.

