BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस मीडिया की भूमिका अहम: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
February 12, 2020
in समाचार
समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस मीडिया की भूमिका अहम: हेमंत सोरेन

समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस मीडिया की भूमिका अहम: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका अहम् होती है. मीडिया लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित है. सामाजिक दृष्टिकोण में भी प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों का स्थान बहुत ही प्रभावी रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसी चीजें हैं जो सरकार को नजर नहीं आ पाती है. परंतु आप के माध्यम से ही ऐसी चीजों से सरकार अवगत होती है. मीडिया और सरकार जनहित के लिए समर्पित होकर कार्य करे.

सामाजिक तौर पर कई चीजों को ठीक किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सरकार गठन के बाद से ही कई छोटे-बड़े समस्याओं का निस्तारण लगातार कर रही है. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज आर्यभट्ट सभागार, मोरहाबादी, रांची में आयोजित रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अपने संबोधन में कहीं.

मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को दी बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची में प्रेस क्लब आपके पास है और लोकतांत्रिक रूप से इसे आप सभी पत्रकार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. रांची प्रेस क्लब कमिटी का यह दूसरा चुनाव था.

उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकारों की बड़ी संख्या है. रांची प्रेस क्लब के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा जिन पत्रकारों ने वोट दिया और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी रूप में अपनी भूमिका निभायी है, उन्हें भी बधाई देता हूं.

एक आदर्श प्रेस क्लब का उदाहरण प्रस्तुत करें

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि रांची प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार और कर्मी अपनी प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यों के बदौलत देश में एक आदर्श प्रेस क्लब का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे.

अपनी-अपनी व्यवस्थाओं में ईमानदारी महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सरकार भी नयी है और प्रेस क्लब दूसरी कमिटी भी नयी बनी है. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार अपनी व्यवस्था में और प्रेस क्लब अपनी व्यवस्था में निष्ठापूर्वक काम करें तो विकसित झारखंड के सपने को पूरा करने में गति मिलेगी.

पत्रकारों के कार्यों में सुगमता प्रदान करने में सरकार की जो भी भूमिका होगी सरकार निभाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के हित में और उनके कार्यों में सुगमता प्रदान करने में सरकार की जो भी भूमिका होगी वह सरकार जरूर निभाएगी.

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि प्रेस क्लब और मजबूत बने. प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने इस अवसर पर सबका स्वागत करते हुए पत्रकारों के समस्याओं के संबंध में अपनी बातें रखी.

पूर्व लोकायुक्त अमरेश्वर सहाय ने दिलायी शपथ

इस अवसर पर प्रेस क्लब कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व लोकायुक्त एवं न्यायमूर्ति अमरेश्वर सहाय ने विधिवत रूप से शपथ दिलायी.

इस अवसर पर पूर्व लोकायुक्त एवं न्यायमूर्ति अमरेश्वर सहाय, विधायकों में नवीन जायसवाल, दीपिका पांडे सिंह, अंबा प्रसाद, समरीलाल तथा रांची की मेयर आशा लकड़ा, साथ ही रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश पांडेय, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, रांची प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी, पत्रकारिता जगत के गणमान्य लोग, अन्य सम्मानित अतिथियों के साथ साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार जीप पेड़ से टकराई, 7 साल की मासूम समेत 6 की मौत

Next Post

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो दोषी करार, 22 को सजा के बिन्दुओं पर सुनवाई

Next Post
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो दोषी करार, 22 को सजा के बिन्दुओं पर सुनवाई

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो दोषी करार, 22 को सजा के बिन्दुओं पर सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d