भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित वर्चुअल प्रशिक्षण बैठक को संबोधित किया.
RANCHI:-रांची में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित थे जबकि पूरे प्रदेश से पदाधिकारी वर्चुअली जुड़े थे.rसंगठन की कार्यपद्धति,एवम संरचना पर अपना संबोधन करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा विचार आधरित पार्टी है. जिसमे निर्णय प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक है. संगठन संचालन के निर्णय को सामूहिकता के साथ निष्पक्ष और दोष रहित बनाने का प्रयास होता है. जबकि
अन्य दल परिवार ,वंश विशेष की सोच को आगे बढ़ाने में जुटे है. कांग्रेस जैसी पार्टी भी वंशवाद ,परिवारवाद में डूब चुकी है.
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां और कार्यक्रम,कार्यकर्ताओं का विचारों के प्रति समर्पण ही भाजपा को पार्टी विथ डिफरेंस बनाती है.
सिंह ने पार्टी की संगठनिक संरचना,कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला.
प्रदेश कार्यालय में बैठक का संचालन प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने किया. मंच पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे.
बैठक में स्वागत प्रशिक्षण सह प्रमुख सुमन कुमार,पंकज सिन्हा एवम अशोक बड़ाइक ने किया.
धन्यवाद ज्ञापन राजश्री जयंती ने किया.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान ,हेमंन्त दास सूरज चौरसिया,शिवपूजन पाठक,प्रेम मित्तल ,राजीव तिवारी, प्रदीप सिन्हा,प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,अमित कुमार,अविनेश कुमार,मोर्चा के किसलय तिवारी,आरती कुजूर,पवन साहू सोसल मीडिया के राहुल अवस्थी,अजित दुबे

