रांची: प्रदेश भाजपा संपर्क अभियान की कार्य योजना के लिए पार्टी के कोर कमेटी प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायकगण, जिलाध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए.
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियां ऐतिहासिक है. मजबूत और स्वावलबी भारत को बनाने वाली है. भारत की सांस्कृतिक राष्ट्र की दृष्टि से मजबूती प्रदान करने वाली है. परंतु इस कोरोना संकट में जन सम्पर्क की चुनौती भी है.
पार्टी ने संपर्क कानया और डिजिटल तरीका अपनाया है. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने लाखों समर्पित और सेवाभावी कार्यकर्ताओं के बल पर अभियान को पूरी तरह सार्थक और सफल बनाएगी.

