BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान संगठनों के रोल रोको अभियान का ट्रेनों पर न्यूनतम प्रभाव

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in Uncategorized
किसान संगठनों के रोल रोको अभियान का ट्रेनों पर न्यूनतम प्रभाव
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. किसान संगठनों द्वारा 18 फरवरी 2021 को बुलाए गए राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ का ट्रेनों के परिचालन पर न्यूनतम या नगण्य प्रभाव पड़ा. यह जानकारी रेलवे मंत्रालय ने दी है. भारतीय रेलवे द्वारा संचालित 12800 ट्रेनों (माल और यात्री ट्रेनों समेत) में से कुल 30 मेल ट्रेनें प्रभावित हुईं. कुछ अन्य ट्रेनों ने अपने समय को कवर कर लिया, कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें जो गंतव्य तक पहुंचने वाली थीं, उन्होंने आगे के समय के नुकसान की भरपाई कर ली.

महाराष्ट्र राज्य में मुंबई में उपनगरीय सेवाएं रेल रोको प्रदर्शन से प्रभावित नहीं थीं. मालगाड़ियां और माल ढुलाई राजस्व पर भी कोई असर नहीं पड़ा.

रेल रोको प्रदर्शन बिना किसी अप्रिय घटना के गुजर गया. आंदोलन के बाद सभी जोनों में ट्रेनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है. ज्यादातर जोन में आंदोलनकारियों द्वारा एक भी ट्रेन को रोकने का मामला सामने नहीं आया. रेल रोको प्रदर्शन को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों ने काफी संयम का परिचय दिया. कुछ जोन से प्रदर्शन की खबरें आईं लेकिन वह किसानों के रेल रोको से संबंधित नहीं थीं. पश्चिम बंगाल में ही कोलकाता में एक डीवाईएफआई छात्र की हिरासत में मौत की स्थानीय घटना के विरोध में एक राजनीतिक पार्टी ने प्रदर्शन का आयोजन किया था.

जोनल रेलवे द्वारा यह भी बताया गया कि कई स्थानों पर राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ भाग ले रहे थे. जोनल रेलवे से प्राप्त तस्वीरों में इसकी पुष्टि की गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रामीण विकास मंत्री के आश्वासन पर 14वें वित्त आयोग पंचायती राज्य कर्मचारी संघ का आंदोलन स्थगित

Next Post

एकदिवसीय कार्यशाला में उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने दिलाई सभी को जल शपथ

Next Post
एकदिवसीय कार्यशाला में उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने दिलाई सभी को जल शपथ

एकदिवसीय कार्यशाला में उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने दिलाई सभी को जल शपथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d