BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7 सेक्शन में बांटे गए रुट्स, प्लेन की बीच की सीट नहीं रहेगी खाली: हरदीप सिंह पुरी

by bnnbharat.com
May 21, 2020
in समाचार
7 सेक्शन में बांटे गए रुट्स, प्लेन की बीच की सीट नहीं रहेगी खाली: हरदीप सिंह पुरी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देश में लागू लॉकडाउन के बीच 25 मई से घरेलू विमान सेवा शुरू होने जा रही है. इस दौरान कई तरह के नियम और शर्तें लागू होंगी, जिनका पालन करना होगा.

इस बीच, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसको लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से टिकटों के दाम की अधिकतम सीमा तय कर दी गई जिसका पालन सभी एयरलाइंस को करना होगा.

घरेलू उड़ान को लेकर हरदीप पुरी ने कहा कि मेट्रो टू मेट्रो शहरों में कुछ नियम होंगे. मेट्रो टू नॉन मेट्रो शहर के लिए अलग नियम होंगे. मेट्रो शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहर शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि शुरुआती तौर पर एयरपोर्ट का एक तिहाई हिस्सा ही शुरू होगा, किसी भी फ्लाइट में खाना नहीं दिया जाएगा. सिर्फ 33 फीसदी विमानों को उड़ान की इजाजत दी गई है.

केंद्रीय मंत्री ने विमान में बीच की सीट खाली रखने को लेकर कहा कि अभी बीच की सीट खाली रखने को ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन विमान में हर तरह के अन्य नियमों का पालन किया जाएगा.

इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि हमने अधिकतम और न्यूनतम किराया तय किया है. दिल्ली और मुंबई के केस में 90-120 मिनट की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा जबकि अधिकतम 10 हजार रुपये होगा. ये नियम एयरलाइंस पर तीन महीने के लिए लागू होगा.

पुरी ने कहा कि एयरलाइंस को लेकर आज जो आदेश दिया गया है ये 24 अगस्त के 23 बजकर 59 मिनट तक लागू रहेगा. उन्होंने कहा कि यात्रियों को प्रोटेक्टिव गियर पहनना होगा, फेस मास्क लगाना होगा और सेनिटाइजर बोटल साथ मे लेकर चलना होगा. एयरलाइंस की तरफ से यात्रा के वक्त खाना नहीं दिया जाएगा. पानी की बोतर सीट या फिर गैलरी एरिया में उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा हर किसी को आरोग्य सेतु ऐप रखनी होगी.

देश के रूट को सात रूट में बांटा जाएगा, जिसमें…

सेक्शन 1: फ्लाइट का समय 40 मिनट से कम

सेक्शन 2: 40 मिनट से ज्यादा और 60 मिनट तक

सेक्शन 3: 60-90 मिनट

सेक्शन 4: 90 से 120 मिनट तक

सेक्शन 5: 2 घंटे से 2.30 घंटे

सेक्शन 6: ढाई से तीन घंटे तक

सेक्शन 7: 3 घंटे से साढ़े तीन घंटे होगा.

इसके अलावा पुरी ने कहा कि हम ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत विदेशों में फंसे 20,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को विमानों से वापस लाए. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन प्रभावी साबित हुआ है, भारत उन देशों में शामिल है जहां कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे कम है.

सेक्शन 1: फ्लाइट का समय 40 मिनट से कम

सेक्शन 3: 60-90 मिनट

सेक्शन 4: 90 से 120 मिनट तक

सेक्शन 5: 2 घंटे से 2.30 घंटे

सेक्शन 6: ढाई से तीन घंटे तक

सेक्शन 7: 3 घंटे से साढ़े तीन घंटे होगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंगेर में मिले और 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 136 हुई संक्रमितों की संख्या 

Next Post

अम्फान से ओडिशा में कम हुआ नुकसान, 24-48 घंटों में सामान्य हो जाएगा जीवन: NDRF

Next Post
अम्फान से ओडिशा में कम हुआ नुकसान, 24-48 घंटों में सामान्य हो जाएगा जीवन: NDRF

अम्फान से ओडिशा में कम हुआ नुकसान, 24-48 घंटों में सामान्य हो जाएगा जीवन: NDRF

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d