मुरैना: पर्यावरण के लिये हम जितने चिंतित हों उतना ही कम है, हमें पर्यावरण सन्तुलन के लिये बड़ी संख्या में पेड़ लगाने की आवश्यकता है.
आवश्यकता के अनुसार हम सड़क बनाते हैं किंतु सड़क बनाते समय बीच-बीच में पेड़ काटने के लिये अनुमति भी हम प्रदान करते हैं, जिसमें पेड़ काटने की अनुमति सर्शत होती है कि जितने पेड़ काटोगे उससे कहीं दुगने पेड़ लगाये जायें तभी हम पर्यावरण को शुद्ध बना सकते हैं.
यह बात मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट भवन परिसर में ’’आओ पेड़ लगाएं हम अभियान के तहत’’ कलेक्टर प्रियंका दास ने मुख्य आतिथ्य बतौर कही. उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा आओ पेड़ लगाये अभियान की सराहना करते हुये कहा कि बिगड़ते पर्यावरण के लिये बड़ी संख्या में वृक्षारोपण की अत्यन्त आवश्यकता है.
प्रियंका दास आईएएस कलेक्टर मुरैना के द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर किये गए सार्थक प्रयासों के लिए कोरोना योद्धा के रूप में रोटरी क्लब चंबल के द्वारा सम्मनित भी किया गया. इस अवसर पर कलेक्टर एवं कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों ने नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया.
कार्यक्रम को संबंधित करते हुये कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा यूं तो नये नवाचार आये दिन जिले में किये जा रहे हैं. कोरोना काल में भी रोटरी द्वारा जिला प्रशासन का समय-समय पर सहयोग किया.
जिसमें कोरोना योद्धाओं को पीपी किट से लेकर ग्लव्स, खाद्यान्न सामग्री आदि का वितरण किया. कलेक्टर ने कहा कि शहर की ग्वालियर, मुरैना रोड़ पर शहीद स्मारक शहीदों की याद में तैयार कराया गया है.
रोटरी क्लब चम्बल की मुहिम आओ पेड़ लगाएं हम के तहत आज नई कलेक्ट्रेट परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर तकरीबन 100 पौधे लगाए गए. यह पौधे कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ रोटरी क्लब चम्बल के सदस्यों ने लगाए.
कलेक्टर प्रियंका दास ने रोटरी क्लब द्वारा चलाई जा रही मुहिम आओ पेड़ लगाएं हम की बहुत सराहना की गई. क्लब के चार्टर प्रेजिडेंट रवि गुप्ता ने बताया कि आओ पेड़ लगाएं हम मुहिम के तहत क्लब द्वारा जहां भी पेड़ लगाए गए हैं, वो सब ऐसे स्थान चिन्हित करके लगाए गए हैं जो चारों ओर से सुरक्षित हैं.
इसी बजह से कलेक्ट्रेट परिसर में भी पेड़ लगाने के प्रयास किये हैं. इससे पेड़ो की देखभाल तो होगी ही साथ पेड़ बड़े होकर परिसर को खूबसूरत भी बनाया जा सकेगा.

