BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

25 से दौड़ेगी राउरकेला जयनगर स्पेशल ट्रेन

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
RRB NTPC 3rd Phase एग्जाम डेट जारी
Share on FacebookShare on Twitter


रांची : रेलवे ने कई दिनों से बंद चल रही बहुप्रतीक्षित राउरकेला जयनगर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन न. 08605 ) का परिचालन शुरू करने का ऐलान किया है. सोमवार को रेलवे ने ट्रेन का शिड्यूल जारी कर दिया है. यह राउरकेला से 25 फरवरी को खुलेगी और जयनगर तक जाएगी. यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएगी. इसी तरह जयनगर से राउरकेला जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 08606 जयनगर रांची स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी को जयनगर से खुलेगी और रांची होते हुए राउरकेला पहुंचेगी.यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी. गौरतलब है कि रांची जयनगर स्पेशल ट्रेन को चलाने की मांग को लेकर रांची में धरना प्रदर्शन किए जा रहे थे. रांची से जयनगर रोड पर जाने वाले लोगों की खासी संख्या है. रेलवे ने दीपावली के मौके पर ट्रेन को चलाने का ऐलान किया था. लेकिन एक महीना चलाने के बाद इसे बंद कर दिया था, जबकि बाकी ट्रेनें अभी तक चल रही है. इस ट्रेन के बंद होने से लोगों में काफी नाराजगी रही. यही नहीं ट्रेन पहले रांची से जयनगर के बीच चलती थी. लेकिन रेलवे बोर्ड ने इसे राउरकेला तक बढ़ाने का फैसला किया था. इससे भी रांची के लोगों में नाराजगी रही. लोगों का कहना है कि रेलवे बोर्ड जयनगर से जाने वाली इस ट्रेन को रांची जयनगर के बीच ही चलाएं. अगर ट्रेन राउरकेला और जयनगर के बीच चलाई जाती है तो उसका विरोध होगा. विद्यापति स्मारक समिति ने रविवार को स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर ट्रेन जल्द चलाने और इसे रांची जयनगर के बीच चलाने की मांग की थी. राउरकेला जयनगर स्पेशल ट्रेन में कुल 14 बोगियां है. इनमें दो बोगियां थर्ड एसी, 6 बोगियां स्लीपर, 4 साधारण बोगी और दो बोगी पार्सल की रखी गई हैं. ट्रेन संख्या 08605- शाम 5 बजे राउरकेला से व रात 8:05 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी. रात 8:30 बजे रांची से व रात 9:40 बजे मूरी से प्रस्थान करेगी. इसके बाद सुबह 11:25 बजे जयनगर आगमन होगा. ट्रेन संख्या 08606- रात 7:30 बजे जयनगर से, सुबह 8:45 बजे मूरी से व सुबह 10:20 बजे रांची से प्रस्थान. सुबह 10:40 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी व दोपहर 2:30 बजे राउरकेला आगमन होगा. ट्रेन में चार साधारण बोगी व 6 स्लीपर होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विजय हजारे ट्राफी : बिहार का एक खिलाड़ी कोविड से संक्रमित

Next Post

ओझा-गुणी का आरोप लगा चचेरे भाई की पत्थर से कुचल ली जान

Next Post
ट्रेलर के चपेट में आने से व्यापारी की मौके पर मौत

ओझा-गुणी का आरोप लगा चचेरे भाई की पत्थर से कुचल ली जान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d