रांचीः चांडिल दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी का रॉयल बंगॉल टाइगर कोंकादासा के आसपास देखा गया. ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर ने पालतू जानवर पर हमला किया है.
पूर्व में भी मादा बाघ ने इस जगह दो शावक को जन्म दिया था. बताया जा रहा है कि टाइगर दलमा सेंचुरी के लिपाई पहाड़, कोटासिनी जंगल और बारोहुरंग के गुफाओं में लगातार देखने को मिलता है.
उनका कहना है कि लकड़ी चुनने जाने के क्रम में लोगों ने टाइगर देखा. इस मांसाहारी जानवर को देख कर गांव वालों में दहशत का माहौल है.

