रांची: रांची रेलवे स्टेशन से 3 किलो अफीम के साथ आरपीएफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी फरार हो गया. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम की बड़ी खेप लेकर कुछ लोग ट्रेन से जाने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार किया है.

