BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आरपीएफ ने एक नाबालिग और महिला को तस्करों से मुक्त कराया

by bnnbharat.com
December 25, 2020
in समाचार
आरपीएफ ने एक नाबालिग और महिला को तस्करों से मुक्त कराया
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:- रांची स्टेशन से आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते टीम ने एक नाबालिग और एक महिला को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया हैं. मुक्त कराई गई नाबालिग लड़की लातेहार जिले के बालूमाथ थाना और महिला उड़ीसा के सुंदरगढ़ की रहने वाली हैं. नाबालिग और महिला को दिल्ली ले जा रही महिला सुनीता उराइन ने आरपीएफ के पूछताछ करने पर बताया कि झारखंड के अलग-अलग जिलों से लड़कियों को बहला-फुसलाकर काम दिलाने के लिए वह दिल्ली ले जाती हैं. इसके एवज में उसे एक लड़की पर सात हजार रुपये मिलता है . यह रकम तस्करों के समक्ष महिला और युवतियों को पहुंचाने के बाद दी जाती है. आरपीएफ कंट्रोल रूम में नाबालिग के भाई ने फोन कर बताया कि उसकी बहन को एक महिला बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जा रही है. उसे राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली जाने की योजना है. सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते टीम उप निरीक्षक सुनीता तिर्की, महिला कॉन्स्टेबल ललिता कुमारी और महिला नीतू महतो के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गई. इसके अलावा एसटीएफ और आरपीएफ के अन्य जवान भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया. इस चेकिंग अभियान में एक महिला और एक नाबालिग के साथ मांडर के गुरगुजारी गांव की महिला सुनीता उराइन को पकड़ लिया गया. नाबालिक ने बताया कि उसे बताया गया था कि दिल्ली में उसे काम दिला देगी. आरपीएफ ने नाबालिग और महिला को आगे की कार्रवाई के लिए रांची कोतवाली एएचटीयू थाने के हवाले कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के वजूद से जुड़ा है वीर सपूत निर्मल महतो का नाम-सुदेश महतो

Next Post

अटल जी ने भारत और भारतीयता को मजबूत किया….सौदान सिंह

Next Post
अटल जी ने भारत और भारतीयता को मजबूत किया….सौदान सिंह

अटल जी ने भारत और भारतीयता को मजबूत किया….सौदान सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d