मुंबई:- महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन (Kalyan Railways Station) पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों और वहां पर मौजूद लोगों ने एक शख्स को प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेन के नीचे से जाने से बचा लिया. न्यूज एजेंसी ANI ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैम में शख्स गिर रहा था, तभी आरपीएफ दो जवानों और एक यात्री ने दौड़ते हुए महिला को खींच लिया और उसे ट्रेन से दूर प्लेटफॉर्म पर खींचने में कामयाब रहे. इस घटना का वीडियो रेलवे स्टेशन पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

