BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

RPF जवानों ने ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचाया

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
RPF जवानों ने ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचाया
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में लगभग हर रोज रेल हादसे होते रहते हैं. इनमें से ज्यादातर हादसे यात्रियों की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण होते हैं. हालांकि रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल के सकारात्मक प्रयासों के कारण इन हादसों में कमी आई है. शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल की मुस्तैदी और चौकन्ना रहने के कारण महाराष्ट्र के मुंबई शहर के थाने रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.

आरपीएक के जवानों ने एक महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया. यह घटना शनिवार 9 जनवरी की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई आरपीएफ जवानों को सलाम कर रहा है. यह वीडियो मुंबई के थाणे रेलवे प्लैटफॉर्म का है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि प्लैटफॉर्म पर लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं और उनके सामने से एक ट्रेन गुजर रही है.

तभी अचानक एक महिला उस चलती ट्रेन के बिल्कुल नजदीक से गुजरती है. महिला ट्रेन की चपेट में आने ही वाली होती है कि प्लैटफॉर्म पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवान और एक नागरिक महिला का हाथ पकड़कर उसे ट्रेन के नीचे आने से बचा लेते हैं और अंतत: जवानों की समझदारी और चौकन्नेपन के कारण एक महिला की जान बच जाती है.

इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन जवानों को सलाम कर रहे हैं. ट्विटर पर इस वीडियो को अभी तक 857 लाइक्स मिल चुके है और इसे 129 बार रीट्वीट किया जा चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बेटे ने दोनों को मारी गोली

Next Post

सिराज पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर बड़ा खुलासा, दर्शकों ने कहा था ‘Brown Dog’

Next Post
सिराज पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर बड़ा खुलासा, दर्शकों ने कहा था ‘Brown Dog’

सिराज पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर बड़ा खुलासा, दर्शकों ने कहा था 'Brown Dog'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d