कांग्रेस के किसानों की ट्रैक्टर रैली में एक बार फिर से किसान गायब रहेंगे
राँची:भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के प्रभारी आर पी एन सिंह से कहा है कि वो स्पष्ट करे की इस बार वह कांग्रेस के मंत्रियों से कितने कलेक्शन का टारगेट लेकर आए हैं?प्रतुल ने कहा ऐसा लगता है कि कांग्रेस के प्रभारी का ट्रैक्टर रैली में आना तो बहाना है.असली कारण कलेक्शन करना प्रतीत होता है.
प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने आरपीएन सिंह पर कांग्रेस के मंत्रियों से कलेक्शन का आरोप लगाया था.लेकिन इसके बावजूद फुरकान अंसारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.साफ है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर फुरकान के बयान से सहमत है.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली पर निशाना साधते हुए इसे विशुद्ध रूप से फोटो अपॉर्चुनिटी बताया.प्रतुल ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया.आज भी कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण अधिसंख्य किसान या तो खुद हल चलाते हैं या बैलगाड़ी का प्रयोग करते हैं. पहले की तरह इस बार भी किसानों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में किसान ही गायब ही रहेंगे.लेकिन कांग्रेस के नेता अपने मुस्कुराते चेहरे और क्रीज वाले कपड़ों के साथ चेहरा जरूर चमका आएंगे.

