रांची: जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट को लेकर एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी के अंदर उथल-पुथल का माहौल है, वहीं कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के पाला बदलने की चर्चा को पार्टी ने अफवाह करार दिया है.
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के बुलावे पर बन्ना गुप्ता शनिवार को रांची पहुंचे. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में ने कहा कि वे कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्त्ता से वर्षों से क्षेत्र में काम कर रहे है, पार्टी बदलने की चर्चा अफवाह मात्र है.
उन्होंने सरयू राय को राजनीतिक प्रतिद्वंदी और सम्मानीय नेता बताते हुए कहा कि विचारधारा अलग होने के बावजूद वे सरयू राय का काफी सम्मान करते हैं.
इस अवसर पर प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव के दौरान अफवाह फैला कर फायदा उठाना चाहती है, लेकिन जिस तरह से भाजपा के अंदर खलबली मच गयी है, वैसी स्थिति में इस तरह से अफवाह फैलाने से भाजपा को कोई सफलता नहीं मिलेगी.

