BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पटना नगर निगम की मंजूरी के बगैर खड़ा हो गया रुबन हॉस्पिटल, रेरा ने किया शो कॉज

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
पटना नगर निगम की मंजूरी के बगैर खड़ा हो गया रुबन हॉस्पिटल, रेरा ने किया शो कॉज
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: पटना के रुबन अस्पताल प्रबंधन के सामने बड़ी मुश्किल से खड़ी हुई है. पाटलिपुत्र इलाके में पटना का रुबन अस्पताल चल रहा है लेकिन इसके निर्माण के लिए पटना नगर निगम की मंजूरी नहीं ली गई. रेरा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और उसे तो शो-कॉज जारी किया है. रेरा की तरफ से रुबन अस्पताल प्रबंधन को शो -कॉज जारी कर पूछा गया है कि उसने आखिर आवासीय भवन का उपयोग निजी अस्पताल के तौर पर करना कैसे शुरू कर दिया ?

पाटलिपुत्र कॉलोनी के 15 A एक आवासीय परिसर है और नगर निगम की अनुमति लिए बगैर इसमें निजी अस्पताल चलाया जा रहा है. इसे लेकर रुबन अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है कि पाटलिपुत्र कॉलोनी में पटना नगर निगम के स्वामित्व और अनुमोदन के बिना वह कैसे आवासीय भवन का उपयोग निजी अस्पताल के रूप में कर रहे हैं. आपको बता दें कि रुबन अस्पताल प्रबंधन ने यह जमीन अग्रणी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज से खरीदी थी. अग्रणी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए रेरा ने रुबन अस्पताल प्रबंधन को जमीन की राशि में से लगभग 2 करोड़ रुपये रेरा को देने के लिए कहा है.

दरअसल अग्रणी ग्रुप ऑफ कंपनी से जुड़े शिकायतों के निपटारे के दौरान रेरा ने यह फैसला किया है कि वह ग्रुप की संपत्तियों को बेचकर खरीदारों का बकाया पैसा लौटाएगा. अब रूबन अस्पताल प्रबंधन से ली गई रकम को रेरा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोगों को वापस करेगा लेकिन बगैर अनुमति के निजी अस्पताल का निर्माण कराए जाने के मामले में अब रुबन अस्पताल प्रबंधन को जवाब देना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेमी के साथ भागी नाबालिग की मुखिया ने करायी शादी

Next Post

तेज रफ्तार ने ली जान, सड़क हादसे में बच्चे की मौत

Next Post
2 महिलाओं को स्कार्पियो वाहन ने रौंदा

तेज रफ्तार ने ली जान, सड़क हादसे में बच्चे की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d