BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीट और जेईई की परीक्षाएं होने से देश में बवाल जारी, छात्रों का हाल द्रौपदी जैसा- सुब्रमण्यम स्वामी

by bnnbharat.com
August 28, 2020
in समाचार
नीट और जेईई की परीक्षाएं होने से देश में बवाल जारी, छात्रों का हाल द्रौपदी जैसा- सुब्रमण्यम स्वामी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  कोरोना के बीच नीट और जेईई की परीक्षाएं होने से देश में बवाल जारी है. इसी बीच भाजपा के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने छात्रों की तुलना द्रौपदी और मुख्यमंत्रियों की तुलना कृष्ण की है और खुद को विदुर बताया है.

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि आज नीट और जेईई परीक्षा के मामले में, क्या छात्रों को द्रौपदी जैसे अपमानित किया जा रहा है? सीएम कृष्ण की भूमिका निभा सकते हैं. एक छात्र के रूप में और फिर 60 सालों तक प्रोफेसर के तौर पर मेरा अनुभव बताते है कि कुछ गलत होने वाला है. मुझे विदुर जैसा महसूस होता है.

In the NEET and JEE exam matter today, are students like Draupadi being disrobed? CMs can play the role of Krishna. All my experience as a student and then Professor for 60 years tells me something wrong has been scheduled. I feel like Vidura.

— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 28, 2020

इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी कह चुके हैं कि जब 11 राज्य नीट और जेईई की परीक्षा कराने का विरोध कर चुके हैं तो सुप्रीम कोर्ट जाने की जरुरत क्या है. उन्होंने कहा कि क्या राज्य के मुख्यमंत्रियों के पास कोई ताकत नहीं है. बता दें कि कुछ राज्य सरकारें सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने पर विचार कर रही हैं.

इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नीट और जेईई परीक्षा को लेकर सात गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में यह फैसला लिया गया था कि नीट और जेईई परीक्षाओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. इन सातों राज्य के मुख्यमंत्रियों ने कहा था कि वो केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेंसेक्स में 250 अंकों का उछाल, निफ्टी 11600 के पार

Next Post

राहुल गांधी ने छेड़ी NEET-JEE परीक्षाओं का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में ऑनलाइन मुहिम

Next Post
2426 कंपनियों ने बैंकों से लूटे 1.47 लाख करोड़, क्या सरकार कराएगी जांच: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने छेड़ी NEET-JEE परीक्षाओं का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में ऑनलाइन मुहिम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d