BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंगेर में फिर बवाल, आयोग ने डीएम व एसपी को हटाया

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in समाचार
मुंगेर में फिर बवाल, आयोग ने डीएम व एसपी को हटाया
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर आज फिर बवाल हुआ है. गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के विरोध में आज सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए थे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. यहां इन लोगों ने हंगामा किया.
इस बीच चुनाव आयोग ने मुंगेर के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया है. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच मगध के डिविजन कमिश्नर को दे दी गई है, जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे. नए डीएम और एसपी की तैनाती आज कर दी जाएगी.

एसपी ऑफिस का घेराव के साथ तोड़फोड़ भी

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया. पुलिस कार्यालय के आगे लगे बोर्ड को भी उखाड़ फेंका गया. प्रदर्शन कर रहे युवा का हुजूम पूरब सराय थाने पहुंचा. थाने के सामने खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया. इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया है.
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोलीकांड के विरोध में चेंबर आफ कॉमर्स ने आज मुंगेर बाजार बंद बुलाया है. चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी बाजार में व्यवसायियों से दुकान बंद करने की अपील करते दिखे. इस वजह से अधिकतर दुकानें भी बंद हैं. फिलहाल, मुंगेर का माहौल तनावपूर्ण है और जगह-जगह पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संदेश भेजने के लिए इंडियन आर्मी ने बनाया अत्यंत सुरक्षित ऐप SAI

Next Post

मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीबारी पर उग्र हुए लोगों ने एसपी कार्यालय, जज के आवास व थानों पर किया पथराव

Next Post
मुंगेर में फिर बवाल, आयोग ने डीएम व एसपी को हटाया

मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीबारी पर उग्र हुए लोगों ने एसपी कार्यालय, जज के आवास व थानों पर किया पथराव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d