BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाइक टकराने पर उपद्रव, सपा नेता के बेटे की हत्या

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in Uncategorized
बाइक टकराने पर उपद्रव, सपा नेता के बेटे की हत्या

बाइक टकराने पर उपद्रव, सपा नेता के बेटे की हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: सासनी गेट क्षेत्र का घनी आबादी वाला साहिबाबाद बाइक टकराने के मामूली विवाद में सुलग गया. सपा नेता व भाजपा नेता के बेटे की बाइक में टक्कर के बहाने मुखर हुई रंजिश में मारपीट के बाद पथराव-फायरिंग हो गई. इस दौरान पुलिस के सामने ही सपा नेता पूरनमल प्रजापति के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनका छोटा भाई गोली लगने से जख्मी हो गया.

हत्या का आरोप भाजपा नेता के दबंग बेटे पर लगा है. इस दौरान हमलावर पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें उत्तेजित भीड़ ने पीटकर छीनने की कोशिश की. मगर पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक दुकान में बंद कर बचाया. बाद में भीड़ ने हमलावरों की बाइक को आग के हवाले कर दिया और पला चौकी में घुसकर भी जमकर हंगामा किया. इस खबर पर काफी संख्या में पहुंचे पुलिस बल व पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे भीड़ को नियंत्रित किया.

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव व सपा के पूर्व जिला सचिव पूरनमल प्रजापति निवासी पला अवतार नगर सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर अपने छोटे बेटे नागेंद्र संग मंगलवार को नुमाइश में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के पर्चे मोहल्ले में बांट रहे थे. इसी बीच होली चौक पर भगवान नगर निवासी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर चंद उपाध्याय का बेटा अमित तीन साथियों संग बाइक पर जा रहा था. दोनों की बाइक टकरा गई.

आरोप है कि इस दौरान दोनों में बहस व कहासुनी के दौरान अमित ने बुजुर्ग पूरनमल के मुंह पर घूंसा मार दिया. यहीं से विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. बाद में भाजपा नेता के बेटे ने अपने दबंग छोटे भाई को बुला लाया, जिसने फायरिंग कर दी और फायरिंग में सपा नेता के बेटे सचिन की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि भाई देवराज जख्मी हो गया.

इस पर उग्र भीड़ ने पथराव कर हमलावरों को दौड़ाया तो उनकी बाइक छूट गई, जिसे भीड़ ने आग के हवाले कर दिया. बाद में फोर्स ने हालात नियंत्रित किए. एसएसपी के अनुसार फिलहाल हालात नियंत्रित हैं. तीन लोग हिरासत में हैं. बाकी मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 250 प्वाइंट टूटकर खुला

Next Post

ट्रंप का भारत दौरा: अमेरिकी वायुसेना का मालवाहक विमान हरक्यूलिस पहुंचा अहमदाबाद

Next Post
ट्रंप का भारत दौरा: अमेरिकी वायुसेना का मालवाहक विमान हरक्यूलिस पहुंचा अहमदाबाद

ट्रंप का भारत दौरा: अमेरिकी वायुसेना का मालवाहक विमान हरक्यूलिस पहुंचा अहमदाबाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d