BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निकिता मर्डर केस पर बवाल, दिल्ली-मथुरा हाईवे जाम, परिवार बोला- ‘यूपी जैसा न्याय’ चाहिए

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
निकिता मर्डर केस पर बवाल, दिल्ली-मथुरा हाईवे जाम, परिवार बोला- ‘यूपी जैसा न्याय’ चाहिए
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा: बल्लभगढ़ में सरेआम छात्रा की हत्या के मामले में बवाल बढ़ गया है. पीड़ित परिवार सड़क पर बैठ गया है. इस वारदात को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है. पुलिस ने भले ही मुख्य आरोपी तौसिफ समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन लोगों की नाराजगी फूटी है. धरने पर बैठा पीड़ित परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है. परिवार ने दिल्ली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया है.

परिवार का कहना है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि अगर यूपी में अपराधियों का एनकाउंटर हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकता है. हमें यूपी जैसा न्याय चाहिए. हम हमेशा बीजेपी के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन आज हमारे साथ कोई नहीं है. न तो बीजेपी वाले आएं और न ही कांग्रेस या बीएसपी वाले.

निकिता के परिवार का कहना है कि यह लड़का कई साल से निकिता को तंग कर रहा था. हमने 2018 में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद लड़के के परिवारवालों ने हाथ-पैर जोड़ लिए. हमने भी सोचा और मामला वापस ले लिया. उसके बाद कोई दिक्कत नहीं थी.

निकिता के परिवार का कहना है कि तौसिफ कुछ दिनों से लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था. सोमवार शाम को लड़की पेपर देकर बाहर निकल रही थी. तौसिफ आया और जबरदस्ती गाड़ी में खींचने लगा. जब लड़की नहीं मानी तो उसने गोली मार दी. न तो लड़की, न परिवार और न कोई और, शादी के पक्ष में था.

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसके लिए एसआईटी गठित कर दी गई है और राजपत्रित स्तर के अधिकारी इसकी जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की कोशिश रहेगी. इस मामले में सभी लोग संयम बनाए रखे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपना बिजनेस करने वालों को टैक्स पर मिलेगी 2 साल की छूट

Next Post

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य मानसिंह मुंडा गिरफ्तार

Next Post
कुणाल हत्याकांड का मुख्‍य शूटर विजय शर्मा गिरफ्तार, रांची से धराया

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य मानसिंह मुंडा गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d