BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायकों को आवास आवंटन में नियमों व परंपरा का पालन हो-बाबूलाल

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
विधायकों को आवास आवंटन में नियमों व परंपरा का पालन हो-बाबूलाल

विधायकों को आवास आवंटन में नियमों व परंपरा का पालन हो-बाबूलाल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने विधायकों को आवास आवंटन में नियम-कानून की अनदेखी कर कर भेदभाव बरतने पर नाराजगी जतायी है. मरांडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूर्व से चली आ रही आदर्श परंपरा का पालन करने की सलाह दी है.
बाबूलाल मरांडी ने बताया कि राज्य में मंत्रियों एवं विधायकों को किए जा रहे आवास आवंटन में नियम-कानून को पूरी तरह ताक पर रखकर असमानता और भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के अधिकारी निरंकुश और स्वच्छंद तरीके से आवास आवंटन कर रहे हैं. अधिकारियों द्वारा आवास आवंटन में जो रवैया व मापदंड अपनाया जा रहा है, वह उचित नहीं है. इससे राज्य में एक अलग प्रकार की प्रवृति के अंकुरण से भी इंकार नहीं किया जा सकता है.
भाजपा विधायक दल के नेता ने कहा कि देखने में आ रहा है कि कई नए-नवेले विधायकों को उच्च श्रेणी का आवास मुहैया कराया गया है , जबकि दो-दो, तीन-तीन बार जीतकर आने वाले विधायकों को उससे निम्न श्रेणी का आवास आवंटित किया जा रहा है. यहां तक कि कुछ नये विधायकों को मंत्री स्तर तक का आवास दिया जा रहा है. जबकि कुछ पुराने विधायकों को आवास खाली कराकर वर्तमान से छोटे कैटेगरी के आवास में भेजा जा रहा है.
उन्होंने कहा कि भारत सरकार सहित सभी राज्यों में भी आवास आवंटन का नियम बना हुआ है. उसी नियम के अनुरूप आवासों का आवंटन होता है, होना भी चाहिए. परंतु यहां तो सारे नियमों को ताक पर रखकर संबंधित अफसर आवास आवंटन किया जा रहा है, यह एक काफी गंभीर मुद्दा है. साथ ही वरिष्ठ विधायकों के मान-सम्मान से भी जुड़ा मामला है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कायदे से तो होना यह चाहिए था कि जो भी पुराने विधायक जीतकर आए हैं, उनके आवास के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए था. पूर्व में आंवटित आवास को ही उनके लिए छोड़ देना चाहिए था. परंतु अधिकारी उनको भी परेशान कर रहे हैं. इससे भी आश्चर्य की बात है कि इस प्रकार की भेदभाव वाली कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर ये अधिकारी इसके लिए मुख्यमंत्री का ही हवाला देते हैं. जबकि पुरानी सरकारों के द्वारा कभी किसी के साथ ऐसा भेदभाव नहीं किया गया. लेकिन अब अपनाया जा तरीका, उचित नहीं है, यह परंपरा अच्छी नहीं है. इसलिए आवास आवंटन में पूर्वाग्रह और दलगत भावना से ऊपर उठकर निर्णय लेनी चाहिए. सत्तापक्ष और विपक्षी विधायकों को अलग-अलग चश्मे से देखने की बजाय वरीयता को मापदंड बनानी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सारंडा के जंगल से भारी मात्रा में आईईडी बम बरामद

Next Post

देवघर में कोरोना संक्रमित पांचों मरीजों ने जीत ली कोरोना से जंग

Next Post
देवघर में कोरोना संक्रमित पांचों मरीजों ने जीत ली कोरोना से जंग

देवघर में कोरोना संक्रमित पांचों मरीजों ने जीत ली कोरोना से जंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d