BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगले हफ्ते से बदल जाएगा आपके बैंक में पैसों के लेन-देन से जुड़ा नियम

by bnnbharat.com
December 4, 2020
in समाचार
सस्ता होगा कर्ज, RBI ने 4 फीसदी घटाया रेपो रेट
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आरबीआई एमपीसी की तीन दिन से जारी बैठक के बाद आज आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को 24x7x365 उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. यह सुविधा अगले हफ्ते से लागू हो जाएगी. मतलब सीधा है कि अब आप RTGS के माध्यम से चौबीसों घंटे मनी ट्रांसफर कर सकेंगे. बता दें कि वर्तमान में RTGS सिस्टम महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होता है.

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास बैठक के बाद आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं. RTGS को 24 घंटे उपलब्ध कराने के अलावा बैठक में RBI ने ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है. इस वक्त रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी है. कैश रिजर्व रेशियो 3% और बैंक रेट 4.25% है.

बड़े काम की है RTGS सर्विस

RTGS यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है. यह बड़े ट्रांजेक्शंस में काम आता है. RTGS के जरिए 2 लाख रुपये से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं हो सकता है. इसे ऑनलाइन और बैंक ब्रांच दोनों माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें भी किसी तरह का फंड ट्रांसफर शुल्क नहीं हैं. लेकिन ब्रांच में RTGS से फंड ट्रांसफर कराने पर शुल्क देना होगा.
पिछले साल NEFT को 24 घंटे उपलब्ध किया गया था

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सिस्टम को 24x7x365 उपलब्ध कराया गया था. आरबीआई ने अपनी पॉलिसी में कहा कि उस समय से सिस्टम सुचारू रूप से काम कर रहा है. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, भारतीय वित्तीय बाजारों के वैश्विक एकीकरण के लक्ष्य को समर्थन देने के लिए चल रहे कामों को समर्थन देने, भारत के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों को विकसित करने की कोशिशों और घरेलू कॉरपोरेट और संस्थानों के लिए बड़े स्तर पर भुगतान की फ्लैक्सिबिटी उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल मैन्युअल उल्लंघन मामलाः हाईकोर्ट ने जेल अथॉरिटी से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Next Post

प्राथमिक शिक्षक ने जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार, मिला 7 करोड़ का इनाम

Next Post
प्राथमिक शिक्षक ने जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार, मिला 7 करोड़ का इनाम

प्राथमिक शिक्षक ने जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार, मिला 7 करोड़ का इनाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d