BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर फिर फैली अफवाह, फैंस ने लगाई गुहार

by bnnbharat.com
October 29, 2019
in समाचार
MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर फिर फैली अफवाह, फैंस ने लगाई गुहार

Rumors about MS Dhoni's retirement spread again, fans plead

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूरी बना रखी है. भारतीय टीम वर्ल्ड कप के बाद  वेस्टइंडीज का दौरा कर चुकी है. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल चुकी हैं.

उन दोनों ही सीरीज में धोनी टीम का हिस्सा नहीं थे. वहीं अगले महीने से बांग्लादेश के भारत दौरे में होने वाली टी-20 सीरीज में भी धोनी टीम का हिस्सा नहीं है.

क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद धोनी अपने रिटायरमेंट को लेकर खबरों में हमेशा बने रहते हैं. इसी बीच ट्विटर पर सोमवार को अचानक धोनी के रिटायरमेंट को लेकर #dhoniretires ट्रेंड करने लगा. जिसके बाद फैंस को लगा कि धोनी ने रिटायरमेंट ले लिया है. यह हैशटेग मंगलवार सुबह तक भी टॉप ट्रेंड बना हुआ है.

जहां एक ओर धोनी क्रिकेट से ब्रेक लेकर रांची में समय बिता रहे हैं. वहीं पूरी दुनिया के फैंस और दिग्गजों के बीच इसी बात की चर्चा चल रही है कि आखिर धोनी रिटायरमेंट लेंगे या नहीं और अगर वह रिटायरमेंट लेंगे तो कब. हालांकि किसी के भी पास इसका कोई सटीक जवाब नहीं है. सोमवार को सोशल मीडिया पर #dhoniretires  हैशटेग के साथ धोनी की रिटायरमेंट की अफवाह फैल गई. इसके बाद फैंस दुखी हो गए और धोनी से रिटायर ना होने की गुहार लगाने लगे.

फैंस ने धोनी के रिटायरमेंट को क्रिकेट के एक युग का अंत बताया तो कुछ फैंस ने उन्हें एक और वर्ल्ड की जीत तक रुकने की सलाह दी. कुछ फैंस ने कहा कि धोनी के बाद डीआरएस के मामले में भारतीय टीम कमजोर पड़ जाएगी. हालांकि कुछ फैंस को अंदाजा था कि धोनी ने अब तक रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आतंकियों ने की ट्रक ड्राइवर की हत्या, 1 आतंकी का मिला शव

Next Post

केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को दिया भाई दूज का तोहफा

Next Post
केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को दिया भाई दूज का तोहफा

केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को दिया भाई दूज का तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d