BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क सुरक्षा को लेकर रन फॉर सेफ्टी का आयोजन

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in समाचार
सड़क सुरक्षा को लेकर रन फॉर सेफ्टी का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित रन फॉर सेफ्टी में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.दौड़ सुबह आठ बजे छः मुहान से शुरू हुई पुलिस लाइन जाकर समाप्त हुई.इस दौड़ में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक,सहायक समाहर्ता,एएसपी, अपर समाहर्ता समेत जिला परिवहन पदाधिकारी शामिल हुए.

उपायुक्त  शशि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर लोगों को दौड़ के लिए  रवाना किया. दौड़ में स्कूली बच्चे एवं अन्य संस्थानों के लोगों ने हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर-पोस्टर के शामिल हुए. इसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. समापन पर उपायुक्त ने लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी उन्होंने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति शपथ दिलायी. इसमें हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने, कर्तव्यनिष्ठ वाहन चालक बनने, सड़क पर चलते समय यातायात नियमों व संकेतों का पालन करने, वाहन लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस व इंश्योरेंस के बिना वाहन नहीं चलाने, वाहन प्रदूषण नहीं फैलाने, बिना नशे का वाहन चलाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने आदि की शपथ दिलायी गयी.

रन फ़ॉर सेफ्टी के तहत कई बच्चों को किया गया सम्मानित 

रन फ़ॉर सेफ्टी कार्यक्रम में लड़कियों में प्रथम स्थान पर रहने वाली अमृता पूर्ति,द्वितीय स्थान पर मीना कुमारी एवं तृतीय स्थान पर बबीता कुमारी को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

इसी तरह लड़को में प्रथम स्थान के लिए दिलीप प्रजापति, दूसरे स्थान के लिए सोनू पासवान एवं तीसरे स्थान के लिए विवेक कुमार को सम्मानित किया गया. इसी तरह संत मरियम स्कूल में हुए वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भी अव्वल रहने वाले छात्रों एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया.

रन फ़ॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम में ट्रैफिक प्रबंधन में बेहतर कार्य करने हेतु ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.इस दौरान तीन अन्य पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया.

 इधर ,सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ही संपूर्ण समाहरणालय परिसर में स्तिथ  विभिन्न विभागों के कार्यालय में सांकेतिक यमराज के माध्यम से पदाधिकारियों एवं विभिन्न सरकारी कर्मचारियों से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने की अपील की.

इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छः मुहान चौक,रेड़मा चौक,चैनपुर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित कई विषयों पर भी जागरूक किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चर्चित मीनाक्षी देवी हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

Next Post

प्रवासी मजदूरों के लिए बेहतर कार्य करने पर झारखंडी एकता संघ के सदस्य हुए सम्मानित

Next Post

प्रवासी मजदूरों के लिए बेहतर कार्य करने पर झारखंडी एकता संघ के सदस्य हुए सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d